पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिखाए दिन में तारे, अब न्यूजीलैंड से हारने उनके देश पहुंची पाकिस्तान टीम
टी20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है पूरी पाकिस्तान टीम।
अद्यतन - जनवरी 8, 2024 3:59 अपराह्न

पाकिस्तान टीम ने साल 2024 का आगाज हार के साथ किया है, जहां इस टीम को ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में करारी मात दी। वहीं लाल गेंद के बाद अब सफेद गेंद से पाक टीम अपना खेल दिखाएगी, लेकिन टीम के खिलाड़ियों के होश पहले से उड़े हुए हैं और उसका नजारा देखने को मिली है नई तस्वीरों में।
टी20 का नया उप-कप्तान मिला पाकिस्तान टीम को
बदलाव के दौर से गुजर रही, पाकिस्तान टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। जहां टीम को नया टी20 का उप-कप्तान मिला है, ये जिम्मेदारी इस बार मोहम्मद रिजवान को दी गई है और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। वैसे टी20 टीम के कप्तान तेज गेंदबाज शाहीन शाह हैं और वो लंबे समय से PSL में शानदार कप्तानी कर रहे हैं।
पाकिस्तान टीम को अब न्यूजीलैंड के हाथों भी मिलेगी करारी हार
*टी20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है पूरी पाकिस्तान टीम।
*पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगी पूरे 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी।
*12 जनवरी के दिन खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच।
*शाहीन शाह की कप्तानी का होगा न्यूजीलैंड में असली टेस्ट।
न्यूजीलैंड पहुंचने का ये वीडियो सामने आया है पाकिस्तान टीम का
रिजवान को लेकर टीम के सोशल मीडिया पर हुआ ऐलान
ऑस्ट्रेलिया टीम ने तो सूपड़ा ही साफ कर दिया पाक टीम का
नए कप्तान यानी की शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, मैच बदले और मैदान बदले। लेकिन पाक टीम के खेलने का तरीका नहीं बदला, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमानों का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर साल का शानदार आगाज किया था। इससे पहले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन रहा था, ऐसे में बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों से कप्तानी को अलविदा कह दिया था। उसके बाद भी बाबर की बल्लेबाजी में कोई सुधार नहीं आया था, वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे हैं।