बस Pakistan के खिलाड़ियों और फैन्स का रोना बाकी रह गया था, हार के बाद कुछ ऐसा था नजारा

बस Pakistan के खिलाड़ियों और फैन्स का रोना बाकी रह गया था, हार के बाद कुछ ऐसा था नजारा

ICC ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है पाकिस्तान टीम का।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Pakistan टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है, जहां ये टीम लगातार 2 मैच हार चुकी है। इस बीच पाक टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद का है और उस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से लेकर फैन्स के चेहरे देखने लायक हैं।

Pakistan के सिर्फ एक बल्लेबाज ने मारा था अर्धशतक

टीम इंडिया के खिलाफ Pakistan टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज सुपर फ्लॉप रहे। वहीं पाक टीम की तरफ से सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया, वो बल्लेबाज Saud Shakeel था और उन्होंने इस दौरान 62 रनों की पारी खेली। वहीं Mohammad Rizwan ने भी थोड़ा दम लगाया था, लेकिन वो 46 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

Pakistan के खिलाड़ी और फैन्स हार के बाद टूट गए थे पूरी तरह

*ICC ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है पाकिस्तान टीम का।
*वीडियो में हार के बाद काफी ज्यादा हताश नजर आए Pakistan टीम के खिलाड़ी।
*इस दौरान सभी खिलाड़ियों का सिर झुका हुआ था और आंखों में हार का गम दिख रहा था।
*दूसरी ओर पाक टीम के फैन्स भी वीडियो में हार के बाद मायूस होकर बैठे हुए स्पॉट हुए।

ये वीडियो सामने आया है Pakistan के खिलाड़ियों और फैन्स का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया ये वीडियो आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पाक टीम की हार को लेकर क्या बोले शोएब अख्तर?

दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान भी वायरल हो रहा, इस बयान के जरिए उन्होंने अपनी टीम की जमकर क्लास लगाई है। अख्तर ने अपने बयान में कहा कि-मैं पाकिस्तान टीम की हार से बिल्कुल भी निराश नहीं हूं, क्योंकि मुझे पता था कि क्या होगा। आगे उन्होंने कहा कि- आप पांच गेंदबाजों का चयन नहीं कर सकते, पूरी दुनिया 6 गेंदबाजों के साथ खेल रही है। साथ ही उन्होंने बोला कि-खिलाड़ी वैसे ही हैं जैसे टीम मैनेजमेंट है,  उन्हें नहीं पता कि क्या करना है। हमारी टीम के पास रोहित, विराट और शुभमन जैसे स्किल खिलाड़ी नहीं हैं और ना तो उन्हें कुछ पता है ना ही मैनेजमेंट को।

close whatsapp