हैदराबाद में पाकिस्तान टीम ले रही है लजीज खाने के मजे, खाना देख खुशी कंट्रोल नहीं कर पाए खिलाड़ी
पाकिस्तान टीम हैदराबाद में खेलेगी अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच।
अद्यतन - Oct 1, 2023 10:53 am

जब से पाकिस्तान टीम ने भारत में लैंड किया है, हर क्रिकेट फैन इस टीम को लेकर ही बात कर रहा है। साथ ही पाक टीम के होटल से लेकर स्टेडियम तक के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां इन वीडियो में ये टीम पूरी कड़ी सुरक्षा में नजर आ रही है। इस बीच पाक टीम क्रिकेट से हटकर हैदराबाद शहर का भी पूरा मजा ले रही है, साथ ही फैन्स को ये खिलाड़ी सेल्फी भी दे रहे हैं और ये सब देखकर पाकिस्तान के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
भारत से मिली हार का बदला लेने उतरेगी पाकिस्तान टीम
हाल ही में एशिया कप 2023 का आयोजन हुआ था, जिसमें पाकिस्तान टीम का सामना भारत से 2 बार हुआ था। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था, तो दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी। बस इसी हार का बदला लेने बाबर आजम की टीम अहमदाबाद के मैदान पर उतरेगी, जहां 14 अक्टूबर के दिन पाक टीम का सामना हिटमैन की सेना से होगा।
पाकिस्तान टीम ने चखे हैदराबाद के जायके
*पाकिस्तान टीम हैदराबाद में खेलेगी अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच।
*ऐसे में पूरी टीम निकली हैदराबाद के जायकों का स्वाद लेने के लिए।
*PCB के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट हुआ है टीम का एक वीडियो।
*इस वीडियो में पूरी पाक टीम निकली थी स्पेशल डिनर करने के लिए।
डिनर करने निकली पाकिस्तान टीम का वीडियो आप भी देखो
हर दिन नेट्स में खूब पसीना बहा रही है पूरी की पूरी टीम
आखिरी बार भारत कब आई थी पाक टीम?
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आई पाक टीम का शानदार स्वागत हुआ था, जहां हैदराबाद एयरपोर्ट पर फैन्स की भारी भीड़ थी। साथ ही खुद पाकिस्तानी खिलाड़ी भी यहां के मैदानों पर खेलने के लिए उत्साहित हैं, इससे पहले पाक टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए भारत आई थी। ये बात 2016 की है जब टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था और उस साल ये टूर्नामेंट वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था।