चुपचाप इंडिया का अभ्यास मैच देखने पहुंच गई पूरी पाकिस्तान टीम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चुपचाप इंडिया का अभ्यास मैच देखने पहुंच गई पूरी पाकिस्तान टीम!

टीम इंडिया आज खेल रही है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अभ्यास मैच।

 (Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सभी को 23 अक्टूबर का इंतजार है, इस दिन मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। रविवार के दिन होने वाले इस मैच की सभी टिकटें पहले ही बिक गई है और अब बस मैच शुरू होने का इंतजार। वहीं दूसरी अब दोनों टीमें एक-दूसरे के खेल पर नजर लगाकर बैठी है।

टीम इंडिया को पिछली बार मिली थी पाकिस्तान से हार

साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला गया था, इस दौरान दुबई में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ था और इस मैच में भारत को बाबर आजम की टीम ने हरा दिया था। इसी हार का बदला लेने रोहित की सेना इस बार उतरेगी और जीत अपने नाम करना चाहेगी।

पाकिस्तान टीम ने गौर से देखा टीम इंडिया का अभ्यास मैच

*टीम इंडिया आज खेल रही है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अभ्यास मैच।
*इस मैच के बाद खेला जाएगा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच।
*उसी मैदान पर होगा ये मैच जहां, भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच हो रहा है।
*इस दौरान पाकिस्तान टीम पहुंंची पहले, देखने लगी भारत का मैच।

टीम इंडिया का अभ्यास मैच देखती हुई पाकिस्तान टीम

अभ्यास मैच के लिए निकलती हुई पाक टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

पाकिस्तान टीम का भी अभ्यास मैच आज ही है

दूसरी ओर पाकिस्तान टीम का अभ्यास मैच भी आज ही है, जहां बाबर आजम की कप्तानी में ये टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी और वहां के मैदान के साथ-साथ पिच को समझने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं पाकिस्तान टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जहां उस्मान कादिर की जगह फखर जमान को प्रमुख टीम में शामिल किया गया है।

close whatsapp