आयरलैंड दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक छोटे ट्रेनिंग कैंप में भाग लेगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक छोटे ट्रेनिंग कैंप में भाग लेगी

10 मई से शुरू होगा पाकिस्तान का आयरलैंड दौरा

Pakistan Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं इसी क्रम में वह आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले एक छोटे से ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने जा रही है।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का यह ट्रेनिंग कैंप 3 दिनों का रहने वाला है, जिसकी शुरुआत 4 मई, शनिवार से होने वाली है। तो वहीं इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मई शुक्रवार शाम तक, लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एकत्रित हो रही है। इस ट्रेनिंग कैंप में टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने स्किल और फिटनेस को निखारने पर ध्यान देती हुई नजर आएगी। यह कैंप गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा।

साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा 10 मई से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर बाबर एंड कंपनी 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। पहला मैच पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच क्लोंनटर्फ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन में खेला जाएगा। आयरलैंड दौरा खत्म करने के बाद पाकिस्तान टीम, यहां से सीधा इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां पर दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल:

पहला टी20 – 10 मई, क्लोंनटर्फ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन

दूसरा टी20 – 12 मई, क्लोंनटर्फ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन

तीसरा टी20 – 14 मई, क्लोंनटर्फ क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), फखर जमान, हारिस रउफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

close whatsapp