AFG vs PAK Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी-20 मैच के लिए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AFG vs PAK Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी-20 मैच के लिए 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। 

Afghanistan vs Pakistan (Image Credit- Twitter)
Afghanistan vs Pakistan (Image Credit- Twitter)

Afghanistan vs Pakistan, 3rd T20I: पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 27 मार्च, सोमवार को शारजाह में खेला जाएगा।

दूसरी तरफ आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो अब तक पहले दो मैचों को अफगानिस्तान की टीम जीतकर सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। तो वहीं अगर पाकिस्तान की व्हाइट वाॅश से बचना है तो उसे तीसरे टी-20 मैच को हर हाल में जीतना होगा।

मैच जानकारी (MATCH DETAILS):

तारीख व दिन- 27 मार्च, सोमवार

स्थान- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

मैच शुरू होने का समय– रात 8 बजे से

मौसम– साफ रहेगा

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी- अफगानिस्तान

मैच के लिए दोनों टीमों (PAK vs AFG) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

पाकिस्तान (PAK):

सैम अयूब, मोहम्मद हारिस, अब्दुल्ला शफीक, तैय्यब ताहिर, आजम खान (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मोहम्मद नवाज, इमाद वसीम, नसीम शाह, ज़मान खान और एहसानुल्लाह।

अफगानिस्तान (AFG):

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद ख़ान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

शारजाह की पिच के बारे में आपको बताएं तो पिच से अभी तक स्पिनर्स को काफी मदद मिली है। पहले दो टी-20 मैचों को देखकर लग रहा है कि तीसरा मैच भी एक लो स्कोरिंग मैच हो सकता है। स्पिनर्स की मददगार और स्लो विकेट का फायदा उठाना के लिए कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन सकता है, साथ ही साथ दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है।

Suggested Playing XI for AFG vs PAK Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

विकेटकीपर (Wicket-keeper): 

रहमानुल्लाह गुरबाज (1)

बल्लेबाज (Batsman):  

अब्दुल्ला शफीक, आजम खान और इब्राहिम जादरान (3)

ऑलराउंडर (All-Rounder): 

राशिद ख़ान, मोहम्मद नबी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और इमाद वसीम (5)

गेंदबाज (Bowler):  

एहसानुल्लाह और फजलहक फारूकी (2)

कप्तान (Captain):

राशिद ख़ान

उपकप्तान (Sub-Captain):

इमाद वसीम

close whatsapp