कप्तान बाबर आजम से बिना पूछे DRS लेते हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान बाबर आजम से बिना पूछे DRS लेते हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी

पाकिस्तान-श्रीलंका मैच से एक वीडियो हुआ तेजी से वायरल।

Image Credit- Twitter
Image Credit- Twitter

कप्तान बाबर आजम की टीम यानी की पाकिस्तान को कल श्रीलंका के खिलाफ हार मिली, पहले टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और फिर गेंदबाजों ने टीम को हार तक पहुंचा दिया। लेकिन इस दौरान मैच से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान टीम ने कप्तान को मजाक समझ लिया है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्ले से हो रहे हैं फेल

दूसरी ओर इस एशिया कप 2022 में कप्तान बाबर आजम लगातार बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं, वो रिजवान के साथ बतौर ओपनर आते हैं लेकिन अभी तक टीम के लिए कुछ बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं और फेल हो रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान टीम के लिए मजाक हैं!

*पाकिस्तान-श्रीलंका मैच से एक वीडियो हुआ तेजी से वायरल।
*वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान रिजवान ने अंपायर को कर दिया DRS लेने का इशारा ।
*तभी बाबर आजम बोले पड़े वीडियो में- अरे कप्तान मैं हूं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम परेशान होते हुए

शोएब अख्तर हुए टीम के प्रदर्शन से काफी नाराज

वहीं पाक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टीम के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाराज दिखे और उन्होंने इस हार को लेकर एक ट्वीट कर अपनी नाराजगी दिखाई।

अब फाइनल भी होगा श्रीलंका से

एशिया कप 2022 का फाइनल भी पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा, जहां ये मुकाबला कल यानी की रविवार के दिन 11 तारीख को दुबई के मैदान में खेला जाएगा। जिसमें दोनों ही टीमें जीत के लिए काफी जोर लगाती हुई नजर आएंगी, इससे पहले बांग्लादेश, इंडिया और अफगानिस्तान पहले इस खिताबी जंग से बाहर हो गई थी और बाहर होने का कारण था कमजोर प्रदर्शन।

close whatsapp