तरीके से क्रिकेट खेलना तो दूर की बात है, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी सही से एक्टिंग भी नहीं कर पाते! - क्रिकट्रैकर हिंदी

तरीके से क्रिकेट खेलना तो दूर की बात है, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी सही से एक्टिंग भी नहीं कर पाते!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पाकिस्तान टीम का एक नया वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आज से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है, वहीं पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच कल खेलेगी। उससे पहले टीम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां ये वीडियो टीम के फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। जिसे देख आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे, वहीं इस वीडियो में खिलाड़ियों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले हैं।

किस के खिलाफ होगा पाकिस्तान टीम का पहला मैच?

भारत में वर्ल्ड कप खेलने आई पाकिस्तान टीम को अपने दोनों अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं अब कल टीम अपना पहला लीग स्टेज का मैच खेलने उतरेगी। जहां पाक टीम का सामना कमजोर टीम नीदलैंड से होगा और ये मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर ये टीम काफी समय से अभ्यास कर रही है और पिच को भी अच्छी तरह समझती है।

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को कैमरे के आगे क्या हो जाता है?

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पाकिस्तान टीम का एक नया वीडियो।
*ये वायरल हुआ वीडियो पाक टीम के फोटोशूट सेशन के बीच से लिया गया है।
*इस दौरान काफी अजीब-अजबी पोज दे रहे थे टीम के सभी खिलाड़ी।
*दूसरी ओर फैन्स ने कमेंट के जरिए खिलाड़ियों के लिए जमकर मजे।

फोटोशूट से ये वीडियो सामने आया है पाकिस्तान टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

मिशन वर्ल्ड कप को लेकर कप्तान बाबर ने दिए कुछ बड़े बयान

वहीं अपने नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टीम की तैयारियों को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में बाबर ने कहा की हमारी टीम की तैयारी अच्छी है, वहीं अभ्यास मैच में हमने सभी को मौका दिया है। आगे बोलते हुए बाबर ने कहा की हमारी टीम बेस्ट देने की कोशिश करेगी और टीम की सबसे बड़ी ताकत तेज गेंदबाजी है और हैदराबाद की पिच काफी अच्छी है।

आप भी सुने कप्तान ने मिशन वर्ल्ड कप से पहले क्या-क्या बोला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?