संन्यास के बाद फिर से की पंकज सिंह ने मैदान पर तूफानी वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

संन्यास के बाद फिर से की पंकज सिंह ने मैदान पर तूफानी वापसी

Legends League Cricket के स्पेशल मैच में पंकज सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन।

Pankaj Singh (Image Credit- Twitter)
Pankaj Singh (Image Credit- Twitter)

जब भी घरेलू क्रिकेट के सफल तेज गेंदबाजों की बात होती है, तो उसमें रफ्तार के सौदागर पंकज सिंह का नाम टॉप आता है। भले ही इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहा दिया हो, लेकिन आज भी पंकज की गेंदबाजी में वो धार बनी हुई है और इसका नजारा देखने को मिला Legends League Cricket में।

पंकज सिंह का नाम सोशल मीडिया पर छा गया

सभी क्रिकेट फैन्स Legends League Cricket के स्पेशल मैच का इंतजार कर रहे थे, वहीं इस खास मैच में तेज गेंदबाज पंकज सिंह का प्रदर्शन भी बेहद खास रहा है और सोशल मीडिया पर अब उनका नाम ट्र्रेंड कर रहा है।

पंकज सिंह ने मैदान पर वापसी के साथ ही खोला पंजा

*Legends League Cricket के स्पेशल मैच में पंकज सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन।
*India Maharajas से खेलते हुए सिंह ने अपने नाम किए शानदार 5 विकेट।
*World Giants के बल्लेबाज नहीं समझ पाए पंकज की रफ्तार।
*4 ओवर में शानदार 5 विकेट लेने पर सिंह को दिया गया मैन ऑफ द मैच।

मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी के साथ तेज गेंदबाज पंकज सिंह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Legends League Cricket (@llct20)

India Maharajas की हुई शानदार जीत

LLC के इस स्पेशल में मैच में World Giants  ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए और सभी पुराने खिलाड़ियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। लेकिन India Maharajas के बल्लेबाजों ने इस टारगेट को काफी आसानी से अपने नाम कर लिया और 8 गेंद रहते इस मैच को जीत लिया

धमाकेदार जीत के बाद ट्रॉफी के साथ India Maharajas के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Legends League Cricket (@llct20)

close whatsapp