कोहली-बेयरस्टो विवाद को लेकर वीरेंद्र सहवाग ऋषभ पंत को बीच में क्यों घसीट रहे हैं?
विराट कोहली का जॉनी बेयरस्टो को स्लेज करने का नतीजा टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा।
अद्यतन - जुलाई 4, 2022 12:10 अपराह्न

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के बीच एजबेस्टन में हुआ विवाद इस समय विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसे लेकर अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने विचार साझा किए हैं।
आपको बता दें, इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस समय एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच के तीसरे दिन 1 जुलाई को विराट कोहली ने इंग्लैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को स्लेज कर दिया, जिसका नतीजा टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा।
दरअसल, जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवे टेस्ट मैच के तीसरे दिन काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, और उनका स्ट्राइक रेट करीब 22 के आसपास था। लेकिन जैसे ही इंग्लैंड के बल्लेबाज को विराट कोहली ने उकसाया, उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को धो दिया और 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 140 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली, और इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रनों का सम्मानीय स्कोर खड़ा करने में मदद की।
यहां देखिए जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली के विवाद का वीडियो –
It's tense out there between Virat Kohli and Jonny Bairstow 😳#ENGvIND pic.twitter.com/3lIZjERvDW
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 3, 2022
इस बीच, वीरेंद्र सहवाग ने जॉनी बेयरस्टो को स्लेज करने के लिए विराट कोहली की आलोचना की, क्योंकि उनकी ये हरकत टीम को भारी पड़ गई। उन्होंने बेयरस्टो के शतक लगाने का कारण विराट कोहली को बताया है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्विटर पर लिखा कि कोहली की स्लेजिंग से पहले जॉनी बेयरस्टो का स्ट्राइक रेट 21 था, लेकिन मैदानी विवाद के बाद उनका स्ट्राइक रेट 150 हो गया। विवाद से पहले बेयरस्टो चेतेश्वर पुजारा की तरह खेल रहे थे, लेकिन कोहली ने उसे बेवजह स्लेज करके ऋषभ पंत बनवा दिया।
यहां देखिए वीरेंद्र सहवाग की पोस्ट –
Jonny Bairstow's Strike Rate before Kohli's Sledging -: 21
Post Sledging – 150Pujara ki tarah khel rahe thhey, Kohli ne Pant banwa diya bewajah sledge karke #IndvsEng
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 3, 2022
आपको बता दें, जब जॉनी बेयरस्टो मोहम्मद शमी के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय विराट कोहली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज से कहा यह टीम साउदी नहीं है, जिसके खिलाफ तुम चौके-छक्के मार दो, जिस पर वह भड़क गए। जिसके बाद कोहली बेयरस्टो के पास गए और उनसे कहा कहा- अपना मुंह बंद करो और चुपचाप बल्लेबाजी करो, फिर क्या था, दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया है, नतीजन अंपायर को बीच में आकर झगड़ा सुलझाना पड़ा।