एजबेस्टन में कोहली और बेयरस्टो के बीच हुए विवाद के बाद जेम्स नीशम की मजेदार पोस्ट हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एजबेस्टन में कोहली और बेयरस्टो के बीच हुए विवाद के बाद जेम्स नीशम की मजेदार पोस्ट हुई वायरल

विराट कोहली से विवाद के बाद जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर सुताई की।

Jimmy Neesham and Jonny Bairstow – Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)
Jimmy Neesham and Jonny Bairstow – Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने 3 जुलाई को पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के सुपरस्टार जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई मैदानी तू-तू मैं-मैं को लेकर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है। आपको बता दें, जेम्स नीशम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं, और हमेशा अपनी विनोदी कला से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

इस समय विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच एजबेस्टन में हुआ विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसे लेकर हर कोई, फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर सभी अपनी-अपनी टिका टिप्पणियां दें रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशम कैसे पीछे रह सकते है।

आपको बता दें, इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस समय एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान में विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली। दरअसल, 1 जुलाई को पूर्व भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को स्लेज करने की कोशिश की और उनकी ये हरकत टीम पर भारी पड़ गई।

विराट कोहली का जॉनी बेयरस्टो से उलझना टीम इंडिया को पड़ा भारी

जब जॉनी बेयरस्टो मोहम्मद शमी के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय विराट कोहली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज से कहा यह टीम साउदी नहीं है, जिसके खिलाफ तुम चौके-छक्के मार दो, जिस पर वह भड़क गए और चिल्लाने लगे, फिर तो पूर्व कप्तान से चुप रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

जिसके बाद विराट कोहली जॉनी बेयरस्टो के पास गए और उनसे कहा कहा- अपना मुंह बंद करो और चुपचाप बल्लेबाजी करो, फिर क्या था, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच-बचाव करने आना पड़ा। लेकिन इस विवाद का सही फायदा उठाते हुए बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर सुताई कर दी और इस साल का अपना 5वां टेस्ट शतक लगा दिया।

जॉनी बेयरस्टो (106) के शतक के बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए। जिस पर चुटकी लेते हुए जेम्स नीशम ने विराट कोहली और भारतीय टीम की ओर इशारा करते हुए कहा जॉनी बेयरस्टो को उकसाने का यहीं नतीजा हो सकता है।

जेम्स नीशम ने ट्विटर पर लिखा: “विपक्षी टीमें जॉनी बेयरस्टो को क्यों गुस्सा दिलाती हैं? उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह इसके बाद 10 गुना खतरनाक हो जाता है। आप उसे हर सुबह उपहार दें, और जब वह बल्लेबाजी कर रहा हो, तो उसे जताए कि आप उसकी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं। उसे खुश रखने के लिए कुछ भी करें, बस उसे गुस्सा न दिलाए, वरना नतीजा सभी को पता है।”

close whatsapp