नई जर्सी में Team India के खिलाड़ी दिखे काफी खुश, लेकिन कप्तान साहब की तस्वीर नहीं आई सामने
Team India के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की कई सारी तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - फरवरी 5, 2025 6:03 अपराह्न

काफी लंबे समय बाद Team India के खिलाड़ी वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे, जहां ये वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही है। वहीं इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया के खिलाड़ी नए अवतार में नजर आएंगे, इसी को लेकर टीम के सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया गया है।
कब-कब और कहां-कहां होंगे दोनों टीमों के बीच मैच?
Team India और इंग्लैंड के बीच कुल तीन वनडे मैचों की सीरीज है, जिसका पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा और ये मैच नागपुर में होगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के मैदान पर खेला जाना है, वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होना है। उसके बाद दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रवाना हो जाएगी, इंग्लिश टीम के मैच पाकिस्तान होंगे और टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे।
नई जर्सी में जीत की कहानी लिखेगी Team India
*Team India के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की कई सारी तस्वीरें आई सामने।
*जहां इन तस्वीरों सभी खिलाड़ी नजर आए टीम की नई वनडे जर्सी पहने हुए।
*विराट, पंत, यशस्वी, अय्यर सहित सभी 15 खिलाड़ियों ने दिए अलग-अलग पोज।
*लेकिन इस पोस्ट में नहीं शामिल थी नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर।
Team India के खिलाड़ियों की तस्वीरें नई जर्सी में
शुभमन गिल ने शेयर किया था अलग से पोस्ट
एक तरफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ये नई जर्सी में तस्वीरें सामने आई है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल ने भी नई जर्सी में अलग से एक खास पोस्ट शेयर किया था। जिसमें गिल नई जर्सी में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रहे थे, साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था- नए Threads, नई भूमिका लेकिन यात्रा जारी है और भूख बनी हुई है। शुभमन ने कैप्शन में जिस नई भूमिका की बात की है, वो टीम इंडिया की उप-कप्तानी है जो उन्हें इस बार मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के अलावा, गिल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम इंडिया की उप-कप्तानी करेंगे।