MI टीम में भी GARDEN में घूमने वालों को पकड़ रहे हैं रोहित शर्मा, नए वीडियो से हुआ खुलासा
MI टीम के सोशल मीडिया पर Letter Game का वीडियो हुआ पोस्ट।
अद्यतन - Apr 13, 2024 4:38 pm

रोहित शर्मा मैदान पर जो भी बात करते हैं, वो ज्यादातर Stump माइक में रिकॉर्ड हो जाती है। उसके बाद हिटमैन की बोली गई बातें तेजी से वायरल होती है और कुछ दिनों में वो मीम्स के जरिए फैन्स तक पहुंच जाती है। ऐसे में उनका एक डायलॉग अभी भी वायरल हो रहा है और वो इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान हिटमैन के मुंह से निकला था।
कार्तिक को जो बोला वो भी वायरल हो गया था
हाल ही में RCB ने MI के खिलाफ मैच खेला था, इस दौरान दिनेश कार्तिक ने धाकड़ बल्लेबाजी की थी। जिसे देख रोहित शर्मा ने उनकी चुटकी ली थी, जो काफी वायरल हुआ था। हिटमैन कहा था कि- वर्ल्ड कप के सिलेक्शन के लिए पुश करना है इसको, इसके दिमाग में टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है इस समय। दरअसल, कार्तिक और रोहित काफी पुराने दोस्त हैं, साथ ही दोनों की दोस्ती मैदान के बाहर और मैदान के अंदर कई बार देखने को मिल जाती है।
GARDEN में घूमने वालों को पकड़ लिया रोहित शर्मा ने
*MI टीम के सोशल मीडिया पर Letter Game का वीडियो हुआ पोस्ट।
*जिसमें अलग-अलग Alphabet से खिलाड़ी कुछ ना कुछ नाम बोल रहे थे।
*रोहित शर्मा के पास आया G, तो उन्होंने बोला- गार्डन में घूमों मत वरना।
*इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिटमैन का गार्डन डायलॉग हुआ था वायरल।
इस वीडियो में बोला रोहित शर्मा ने अपना पुराना डायलॉग
कैमरे पर किया SKY ने अपने बल्ले से कड़ा वार
दूसरी ओर टीम के एक और नए वीडियो में सूर्यकुमार यादव नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां इस दौरान उन्होंने अपने शॉट से GO PRO का स्टैंड तोड़ दिया। जिसके बाद कैमरा सीधे दूर जाकर गिरा, वहीं अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दूसरी ओर MI टीम अपना अगला मैच 14 अप्रैल के दिन खेलगी, जहां इस मैच में हार्दिक की सेना का सामना CSK से होगा और इस मैच का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था।