IPL 2024: 'गलत अफवाह फैलाना बंद करें': पार्थिव पटेल ने आलोचक को लगाई जमकर फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘गलत अफवाह फैलाना बंद करें’: पार्थिव पटेल ने आलोचक को लगाई जमकर फटकार

पार्थिव पटेल ने ट्वीट किया, 'यह गलत है, मैंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं कहा था। व्यूज और क्लिक के लिए झूठी अफवाह फैलाना बंद करें।'

Parthiv Patel. (Photo Source: Instagram)
Parthiv Patel. (Photo Source: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। हाल ही में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने एक ‘X’ यूजर को गलत अफवाह फैलाने के लिए जमकर फटकार लगाई है।

बता दें, एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह ट्वीट किया था कि पार्थिव पटेल ने यह बयान दिया था कि मुंबई इंडियंस इस सीजन की ट्रॉफी को जीतने की प्रबल दावेदार है लेकिन टीम इस समय लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। इसके पीछे का मुख्य कारण है रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त करना।

इस पोस्ट का जवाब देते हुए पार्थिव पटेल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है और उन्होंने फैन से अपील की है कि वो झूठी अफवाह फैलाना बंद करें। पार्थिव पटेल ने ट्वीट किया, ‘यह गलत है, मैंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं कहा था। व्यूज और क्लिक के लिए झूठी अफवाह फैलाना बंद करें।’

यह रहा पार्थिव पटेल का ट्वीट:

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 7 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। इस सीजन में जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। अब मुंबई टीम को अपना अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 मई को खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?