IPL 2022: जानिए किन डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से पार्थिव पटेल को किया प्रभावित - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: जानिए किन डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से पार्थिव पटेल को किया प्रभावित

पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों के साथ तीन आईपीएल खिताब भी जीते।

Parthiv Patel. (Photo Source: Instagram)
Parthiv Patel. (Photo Source: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन दिया और फैंस से लेकर क्रिकेट दिग्गजों तक सभी से तारीफें बटोरी। हालांकि, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बल्लेबाजों की तुलना में युवा तेज गेंदबाज अधिक प्रभावशाली रहे हैं।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने पसंदीदा युवा खिलाड़ियों को चुना है। क्रिकबज के साथ बातचीत में, पार्थिव पटेल ने  इस सीजन में डेब्यू में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को  चुना, और उनकी इस सूची में दो बल्लेबाज और तीन गेंदबाज शामिल हैं।

यहां देखिए पार्थिव पटेल की आईपीएल 2022 में पांच शीर्ष प्रदर्शन करने नवोदित खिलाड़ियों की सूचि –

1. तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन आईपीएल  2022 (IPL 2022) में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने अपने बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वह इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अकेले फाइटर थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जो संयम दिखाया और रन बनाए, वह काबिले तारीफ था। जहां मुंबई इंडियंस (MI) की चर्चा खराब प्रदर्शन के लिए हो रही थी, वहीं तिलक वर्मा अपनी बल्लेबाजी से सभी के दिल जीत रहे थे। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 36.09 के प्रभावशाली औसत से 397 रन बनाए।

2. जितेश शर्मा

जितेश शर्मा ने  आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी कुछ प्रभावशाली परियों से पार्थिव पटेल को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा जितेश शर्मा ने  पंजाब किंग्स (PBKS) में मौजूद कई बड़े हिटरों के बीच कुछ प्रभावशाली कैमियो खेले हैं। दाएं-हाथ के हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज ने इस सीजन में 10 पारियों में 163.64 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए।

3. मोहसिन खान

मोहसिन खान यकीनन इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट रहे हैं। बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार प्रदर्शन किया। मोहसिन खान की पावरप्ले में लगातार सही लाइन और लेंथ को हिट करने की क्षमता, और वह भी तेज गति के साथ, ने सभी को बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने इस सीजन में 9 मैचों में 14 विकेट चटकाएं।

4. कुलदीप सेन

कुलदीप सेन सीजन के सबसे आकर्षक डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए मध्य-प्रदेश के दाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी तेज गति और उछाल से बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया है। उन्होंने इस सीजन में लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की  है। कुलदीप सेन ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 7 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

5. मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए भी यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन उनके युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने अपनी गेंदबाजी से गहरी छाप छोड़ी। चोटिल दीपक चाहर की अनुपस्थिति में सीएसके (CSK) ने गेंदबाजी की शुरूआत करने की जिम्मेदारी मुकेश चौधरी को दी और बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया। उन्होंने पावरप्ले में बल्लेबाजों  को लगातार परेशान किया, और साथ ही गेंद को स्विंग करने की उनकी क्षमता ने भी  सभी को काफी  प्रभावित किया। उन्होंने इस सीजन में 13 मैचों में 16 विकेट झटके।

 

close whatsapp