IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन में सोल्ड होने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हर गेंद से कमाएंगे इतने लाख रुपए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन में सोल्ड होने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हर गेंद से कमाएंगे इतने लाख रुपए

2 करोड़ रुपए था कमिंस का बेस प्राइस

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)
Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024 Auction: आईपीएल के 17वें सीजन के लिए ऑक्शन आज 19 दिसंबर, मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में हो रहा है। बता दें कि जारी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिाया क्रिकेट टीम के कप्तान व तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें कि कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए की एक बड़ी बोली लगाकर एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है। साथ ही बता दें कमिंस को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस व राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी बोलियां लगाई। लेकिन अंत में हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी को अपने नाम किया।

हर बाॅल से कमाएंगे इतना रुपए

तो वहीं आईपीएल 2024 के लिए इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद पैट कमिंस आईपीएल के आगामी सीजन में फेंकी गई हर एक गेंद से 6.1 लाख रुपए कमाते हुए नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि आईपीएल में लीग स्टेज में हर एक टीम कुल 14 मैच खेलती है, और कमिंस ये सारे मैच खेलने में कामयाब रहते हैं।

तो वह हैदराबाद के लिए कुल 56 ओवर फेंकते हुए नजर आएंगे, जिसे अगर उनकी आईपीएल ऑक्शन में मिली सैलरी से भाग किया जाए तो यह 6 लाख 10 हजार रुपए प्रति गेंद होगी। खैर, देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के आगामी सीजन में कमिंस हैदराबाद के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

Pat Cummins के IPL करियर पर एक नजर?

बता दें कि पैट कमिंस ने साल 2014 में KKR की ओर से अपना IPL डेब्यू किया था। वह KKR के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। IPL में उन्होंने अब तक कुल 42 मैच खेले हैं, जिसमें 30.16 की औसत और 8.54 की इकोनाॅमी रेट से 45 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ, अगर उनकी बल्लेबाजी में 152.21 की स्ट्राइक रेट और 3 अर्धशतक की मदद से कुल 379 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ चेन्नई को पछाड़कर इस प्रोटीज ऑलराउंडर को किया अपनी टीम में शामिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?