पैट कमिंस न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में मात देने के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन से है काफी खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

पैट कमिंस न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में मात देने के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन से है काफी खुश

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया।

Pat Cummins (Photo Source: Twitter)
Pat Cummins (Photo Source: Twitter)

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने इस दो टेस्ट मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट को 172 रनों से अपने नाम किया था और अब इस दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम के जमकर प्रशंसा की है। पैट कमिंस ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीता और दूसरी पारी में उन्होंने 32* रन बनाए। यही नहीं एलेक्स कैरी ने 98* रनों की मैच जिताऊं पारी खेली जबकि मिचेल मार्श ने 80 रनों का योगदान दिया।

cricket.com.au के मुताबिक पैट कमिंस ने कहा कि, ‘कुछ खिलाड़ी ऐसे होंगे जो यह सोच रहे होंगे कि हमें पिछले कुछ मैच में थोड़े ज्यादा रन बनाने चाहिए थे लेकिन इस गर्मी में सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कभी-कभी हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला लेकिन हमने मैच में जीत दर्ज की। पिछली कुछ गर्मियों में हमारा प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। वनडे वर्ल्ड कप में भी हम लोगों ने एक साथ मिलकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसीलिए हमें उसमें जीत मिली।’

एलेक्स कैरी ने भी अपना पक्ष रखा

मैच खत्म होने के बाद एलेक्स कैरी ने कहा कि, ‘मुझे ऐसी चुनौती का सामना करने में काफी मजा आता है। मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों ने इस परिस्थिति में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले 7 या 8 मैच में हमने दबाव में मैच जीते हैं और इस मैच में भी हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।’

बता दें, ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 279 रनों की जरूरत थी। एक समय टीम ने अपने 5 विकेट मात्र 80 रन पर ही गंवा दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगा लेकिन उसके बाद मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?