पैट कमिंस की कप्तानी के मुरीद हुए नासिर हुसैन, कहा- उनका यह फैसला बिल्कुल सही था कि…..
नासिर हुसैन का कहना था कि अगर ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला हार जाता तो पैट कमिंस के कप्तानी पर काफी सवाल उठते।
अद्यतन - Jun 21, 2023 1:05 pm

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि एक समय इस मुकाबले में इंग्लैंड का पलड़ा भारी था लेकिन उस्मान ख्वाजा और पैट कमिंस ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वह प्रेशर में काफी शांत रहें- नासिर हुसैन
वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की जमकर तारीफ की। बता दें उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड जिस तरह से खेल रहा था, खासकर जो रूट ने उन्हें काफी परेशान किया लेकिन उन्हें आउट करने के लिए कमिंस ने जो प्लान बनाया वह उनके करैक्टर और क्रिकेटर के तौर पर एक मार्क छोड़ता है। डिफेंसिव अप्रोच के लिए उन्हें आलोचनाएं झेलनी पड़ी। लेकिन पांचवें दिन जिस तरह से उन्होंने बल्ले से प्रदर्शन किया बेहतरीन रहा।
उन्होंने आगे कहा कि, वह प्रेशर में काफी शांत रहे। इसके साथ ही नासिर हुसैन का कहना था कि अगर ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला हार जाता तो पैट कमिंस की कप्तानी पर काफी सवाल उठते। दरअसल उन्होंने कहा कि, अगर ऑस्ट्रेलिया हार गया होता, तो हर कोई पैट कमिंस की रणनीति और डिफेंसिव होने के लिए उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहा होता। लेकिन वह जीते और वह जीनियस हैं। यह काफी हद तक इंटरनेशनल कप्तानी है। दरअसल अगर आप जीतते हैं, तो आप अपने द्वारा लिए गए सभी फैसले पर वापस जाते हैं और वहीं अगर चीजें आपके खिलाफ चली जाती हैं, तो लोग उन्हें अलग तरह से देखते हैं।
वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन 281 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हालांकि एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने आठ विकेट 227 रन पर ही गंवा दिए थे। लेकिन कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कप्तानी पारी खेली और नाथन लियोन के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
बता दें पैट कमिंस ने 73 गेंदों का सामना कर 44 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं नाथन लियोन ने भी 16 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब वहीं दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी करने की सोचेगी।