'रास्ता थोड़ा मुश्किल है'- IPL में अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर बोले सचिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘रास्ता थोड़ा मुश्किल है’- IPL में अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर बोले सचिन

अर्जुन तेंदुलकर को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था।

Sachin Tendulkar and Arjun Tendulkar (Image Source: MI/AFP)
Sachin Tendulkar and Arjun Tendulkar (Image Source: MI/AFP)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को दी गई सलाह का खुलासा किया है। तेंदुलकर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं, और वह टीम का हिस्सा भी हैं। अर्जुन पहले ही घरेलू स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपनी टीम के लिए कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।

हालांकि, वह पिछले दो वर्षों से MI की टीम का हिस्सा होने के बावजूद अब तक अपना आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान अर्जुन को MI ने 30 लाख में खरीदा था। हालांकि उन्हें टीम की ओर से अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

यह रास्ता कठिन और मुश्किल है- सचिन तेंदुलकर

इस बीच सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन को सफलता का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि यह रास्ता कठिन है। सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। सचिन ने एक शो ‘सैचइनसाइट’ पर अर्जुन के बारे में बात की। उनसे यह पूछा गया कि क्या वो अर्जुन को इस सीजन में खेलते हुए देखना पसंद करते तो तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह सवाल अलग है। मैं इस बारे में क्या सोचता हूं और क्या महसूस करता हूं वह मायने नहीं रखता है। अब सीजन समाप्त हो चुका है।”

सचिन ने आगे कहा कि, “मैंने हमेशा अर्जुन से कहा है कि यह रास्ता कठिन और मुश्किल है। मैंने उसे हमेशा कहा है कि तुमने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया है, क्योंकि तुम क्रिकेट से प्यार करते हो। ऐसा करना जारी रखना होगा। कड़ी मेहतन करो, नतीजे अपने आप मिलेंगे।’’

इस बीच, पांच बार के चैंपियन के लिए आईपीएल 2022 का सीजन खराब रहा था, उन्होंने अपने 14 मुकाबलों में दस में हार का सामना करना पड़ा और ग्रुप स्टेज के दौरान ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्होंने अपने 14 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को हराया।