IPL 2025: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, प्लेऑफ की दौड़ में आगे पहुंची श्रेयस अय्यर एंड कंपनी । CricTracker Hindi

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, प्लेऑफ की दौड़ में आगे पहुंची श्रेयस अय्यर एंड कंपनी

इस मैच को पंजाब किंग्स ने आसानी से अपने नाम किया।

PBKS (Pic Source-X)
PBKS (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को पंजाब किंग्स ने आसानी से अपने नाम किया। पंजाब किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद पर छह चौके और 7 छक्कों की मदद से 91 रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज ने किसी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को नहीं छोड़ो और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और 2 छक्के जड़े। श्रेयस अय्यर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया जबकि शशांक सिंह ने 33* रन की आक्रामक पारी खेली।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश महाराज सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट झटके जबकि एक विकेट प्रिंस यादव ने अपने नाम किया।

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने लगातार अंतराल में अपने विकेट खो दिए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में सिर्फ 199 रन ही बनाए और पंजाब किंग्स ने इसे 37 रन से अपने नाम किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आयुष बडोनी ने 74 रन की पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। आयुष बडोनी एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ था।

यही नहीं युवा खिलाड़ी अब्दुल समद ने भी 45 रन का योगदान दिया जबकि आवेश खान ने 19* रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था हालांकि इस पंजाब किंग्स ने आसानी से अपने नाम किया।

https://twitter.com/Sandeepnare09/status/1919084313787748644

 

 

 

close whatsapp