PBKS vs RCB Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड

PBKS vs RCB Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड

पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम।

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI)
RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 में 20 अप्रैल को एक बार फिर से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थी, जहां RCB को हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर पंजाब और बेंगलुरु का आमना-सामना होगा लेकिन इस बार वेन्यू अलग होगा। ये मैच पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अब आईपीएल में 34 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से बेंगलुरु ने 16 मैच में जीते हैं, वहीं 18 बार पंजाब ने बाजी मारी है। साल 2024 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी। दोनों ही मौकों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी थी। पिछले 5 मैचों के रिजल्ट की बात करें तो बेंगलुरु ने 3 मैचों में जीत दर्ज की थी। वहीं पंजाब ने 2 बार बाजी मारी है। वही इस सीजन खेले गए एक मुकाबले में पंजाब ने बाजी मारी थी।

PBKS vs RCB Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच 34
पंजाब किंग्स 18
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16
टाई 00
नो रिजल्ट 00

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाॅड

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी

close whatsapp