'तो क्या हुआ अगर गिल बाहर बैठा....'- केएल राहुल के सपोर्ट में आकर आकाश चोपड़ा ने दिया एक और बेतुका बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘तो क्या हुआ अगर गिल बाहर बैठा….’- केएल राहुल के सपोर्ट में आकर आकाश चोपड़ा ने दिया एक और बेतुका बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी।

Aakash Chopra KL Rahul (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra KL Rahul (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी केएल राहुल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। दूसरे टेस्ट मैच में क्रिकेट एक्सपर्ट राहुल को बाहर रखने की सलाह भारतीय टीम को देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक राहुल को दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिलना चाहिए, साथ ही आकाश चोपड़ा ने राहुल के बिना मतलब ट्रोल होने को लेकर बात कही है।

आकाश चोपड़ा के अनुसार टीम में होगा यह बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैनेजमेंट ने इन फॉर्म शुभमन गिल को टीम से बाहर कर केएल राहुल के ऊपर भरोसा दिखाया था। राहुल ओपनर के रूप में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे। दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत की प्लेइंग 11 कैसी रहनी चाहिए इसे लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। उसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने भी भारत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बयान दिया हैं।

आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर की वापसी की बात कही है, साथ ही राहुल को टीम से ना ड्राप करने की भी बात की। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा है कि, ‘मुझे भारत के बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं नजर आ रही हैं।’

‘मेरे हिसाब से टीम में सिर्फ एक बदलाव होगा सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर प्लेइंग 11 में नजर आएंगे। केएल राहुल के ऊपर काफी सारा दबाव बन रहा है। मैं उम्मीद करूंगा कि उसका मैच अच्छा जाएं क्योंकि लोग उसे बिना मतबल के ट्रोल कर रहे हैं।’

शुभमन गिल के बाहर होने पर आकाश चोपड़ा ने कही यह बात

शुभमन गिल ने भारत के पिछले टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल को टीम से बाहर देख काफी विशेषज्ञों समेत फैंस ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी। आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे पता हैं कि शुभमन गिल बाहर बैठा है लेकिन किसी खिलाड़ी के बाहर होने से वह खराब नहीं हो जाता है।’

चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। पुजारा के 100वें टेस्ट के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘चेतेश्वर पुजारा अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि उनके लिए मैच अच्छा जाए।’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp