मुंबई इंडियंस को आखिरकार मिली IPL 2022 सीजन की पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को दी 5 विकेट से मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस को आखिरकार मिली IPL 2022 सीजन की पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को दी 5 विकेट से मात

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली।

Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में अब तक इस टी-20 लीग को 5 बार अपने नाम कर चुकी है मुंबई इंडियंस को लगातार 8 हार के बाद पहली जीत हासिल हो गई। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे।

जोस बटलर ने खेली बेहद अहम पारी और टीम को पहुंचाया लड़ने लायक स्कोर तक

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद पडिक्कल 15 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 16 रन बनाते हुए अपना विकेट दे दिया।

लेकिन जोस बटलर लगातार एक छोर से टीम का स्कोर बढ़ाने का काम जारी रखे हुए थे। बटलर की इस पारी में उनका स्वाभाविक खेल नहीं दिखा लेकिन इसके बावजूद वह 52 गेंदों 67 रनों की अहम पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं अंत के ओवरों में शिमरन हेटमायर का खुलकर बल्लेबाजी ना करने की वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ ने 2-2 जबकि डेनियल सैम्स और कुमार कार्तिकेय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की साझेदारी की मुंबई इंडियंस की जीत आसान

159 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम से तेज शुरुआत देखने को मिली जिसमें इशान किशन एक आक्रामक सोच के साथ मैदान पर उतरे थे। लेकिन दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा अपने जन्मदिन के मौके पर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 2 रन बनाकर रवि अश्विन को अपना विकेट दे बैठे। वहीं इसके बाद इशान किशन भी 18 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। जिससें मुंबई इंडियंस ने 41 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच में तीसरे विकेट के लिए काफी अहम साझेदारी देखने को मिली जिसने मैच को पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की तरफ करने का काम किया। सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली वहीं तिलक वर्मा के बल्ले से भी 30 गेंदों में 35 रनों की पारी देखने को मिली। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.2 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल करते हुए सीजन में पहली जीत दर्ज की।

यहां पर देखिए मुंबई इंडियंस की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/mrpareekji/status/1520465004704587776?s=20&t=iF0UwT5Eh4A4zg6Q3NceDg

close whatsapp