इस बार तो Rishabh Pant ने हद कर दी, कप्तान रोहित के साथ बीच मैदान पर करने लगे बदतमीजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस बार तो Rishabh Pant ने हद कर दी, कप्तान रोहित के साथ बीच मैदान पर करने लगे बदतमीजी

अफगानिस्तान के खिलाफ Rishabh Pant का कैच पकड़ने वाला वीडियो हुआ वायरल।

Rohit And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rohit And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

जब से Rishabh Pant की टीम इंडिया में वापसी हुई है, तब से उनका उत्साह देखने लायक है। जहां पंत मैदान पर कोई भी शॉट खेलने से पहले उसके अंजाम के बारे में नहीं सोचते हैं और पूरी तरह से बिंदास होकर खेलते हैं। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो तेजी से हर जगह वायरल हो गया।

जल्दबाजी में आउट हुए Rishabh Pant

जी हां, Rishabh Pant अफगानिस्तान के खिलाफ भी हर गेंद पर अतरंगी शॉट्स मार रहे थे, इस दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े थे और 20 रन भी बटोर लिए थे। उसके बाद भी उनको और भी तेजी से रन बनाने थे और इस चक्कर में वो LBW आउट भी हो गए थे राशिद खान की गेंद पर। लेकिन उसके बाद भी वो टेंशन फ्री नजर आए और आराम से पवेलियन जाते दिखे। वैसे पंत के अलावा रोहित, विराट, जडेजा और दुबे भी अपनी बल्लेबाजी में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब फैन्स चाहते हैं कि दुबे की जगह संजू को मौका मिले।

कप्तान रोहित को कुछ नहीं समझते Rishabh Pant

*अफगानिस्तान के खिलाफ Rishabh Pant का कैच पकड़ने वाला वीडियो हुआ वायरल।
*पंत कैच को पकड़ने के दौरान रोहित के करीब आ गए थे, रोहित ने कहा तेरा ही है कैच।
*जिसके बाद पंत ने पकड़ा कैच और गेंद रोहित पर फेंकते हुए उनसे जाकर मिले गले।
*नजारा देख फैन्स भी हुए काफी रोमांचित, अब काफी पसंद किया जा रहा है ये वीडियो।

Rishabh Pant और रोहित शर्मा का ये वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फिर से चला सूर्यकुमार यादव का बल्ला

USA के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव ने दमदार बल्लेबाजी की, जहां एक ओवर रोहित, विराट और पंत फेल रहे। तो दूसरी ओर SKY ने टीम को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक अपने नाम किया। इस दौरान SKY ने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बना डाले, वहीं हार्दिक ने भी उनका साथ दिया और उन्होंने 24 गेंदों पर 32 रन बनाए।

मैच के बाद SKY क्या बोले अपनी बल्लेबाजी को लेकर?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp