आखिर आकाश चोपड़ा को जसप्रीत बुमराह से क्या है परेशानी? लगातार कर रहे उनकी आलोचना
मुझे इस बात से थोड़ी परेशानी है कि बुमराह ने सितंबर से कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है: आकाश चोपड़ा
अद्यतन - Jan 10, 2023 3:00 pm

आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम को अब जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने यह बयान तब दिया जब बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया।
बता दें, पहले बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दल में शामिल नहीं किया गया था। अखिल भारतीय चयन समिति ने उन्हें फिट घोषित किया जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस सीरीज में शामिल किया। हालांकि पहले वनडे से दिन पहले उन्हें फिर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
आकाश चोपड़ा ने अपनी यूट्यूब चैनल में एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह के वनडे टीम से बाहर जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा कि, ‘मुझे इस बात से थोड़ी परेशानी है कि बुमराह ने सितंबर से कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि बुमराह के बिना हम सब मुकाबलों के लिए तैयार हो जाए।
उन्होंने बीच में एक मुकाबला खेला था जिसके बाद वो चोटिल हो गए। वो काफी लंबे समय तक बाहर रहे। उन्हें फिर से बुलाया गया और फिर से बाहर कर दिया गया।’
आकाश चोपड़ा से जाने कौन हो सकता है जिसके बुमराह का बेहतरीन विकल्प
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘बुमराह का नाम टीम में शामिल किया जाता है और फिर उन्हें बाहर कर दिया जाता है। यह अच्छी कहानी नहीं है क्योंकि इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी होने वाला है। पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही देखने को मिला था।’
वहीं चोपड़ा ने बुमराह के विकल्प को लेकर कहा कि, ‘हम सब जानते हैं कि बुमराह जैसा कोई नहीं है और कभी कोई होगा भी नहीं लेकिन इस समय के प्रदर्शन को देखकर कहा जाए तो मोहम्मद सिराज काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जिस तरीके से उन्होंने अपने स्तर बढ़ाया है वह काफी सराहनीय है।
उमरान मलिक भी काफी अच्छा कर रहे हैं और वनडे में मोहम्मद शमी का भी प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अर्शदीप सिंह भी तैयार है, प्रसिद्ध कृष्णा की चोट को लेकर मुझे भी कुछ पता नहीं है लेकिन वह भी पहले से ठीक ही लग रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘हम तेज गेंदबाजी को तो संभाल लेंगे। ऐसा नहीं है कि उसके लिए हम ज्यादा परेशान हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि अगर टीम में बुमराह होंगे तब ही भारत भी सकती है। इस समय टीम में काफी खिलाड़ी चोटिल है और उसके लिए हमें काफी जल्दी चीजों को समझना होगा।’