शिखर धवन ने शायद क्रिकेट छोड़ने का कर लिया है फैसला, अब बस रोज रील्स बनाने का करेंगे काम!
इन दिनों लगातार रील्स शेयर कर रहे हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
अद्यतन - जुलाई 25, 2023 12:27 अपराह्न

इन दिनों बल्लेबाज शिखर धवन का पूरा ध्यान इंस्टाग्राम पर है, क्रिकेट से दूर ये खिलाड़ी रोज सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहा है। इस बार भी धवन ने ऐसा ही कुछ किया है, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया है। साथ ही अब गब्बर इंस्टा रील्स के जरिए सभी टेंशन से खुद को दूर रखने का काम कर रहे हैं।
गम दूर करने के लिए शिखर धवन ने लिया सोशल मीडिय का सहारा
जिस तरह से शिखर धवन लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं, उसे देख ऐसा लग रहा है की वो सोशल मीडिया के जरिए खुद को खुश रखने की कोशिश में लगे हैं। साथ ही ऐसा लगता है की गब्बर ने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद भी छोड़ दी है, इसलिए वो बिना टेंशन के रहना चाहते हैं और इंस्टा के जरिए फैन्स से कनेक्ट रहना चाहते हैं।
डांसर शिखर धवन से तो मिल लो आप लोग एक बार
*इन दिनों लगातार रील्स शेयर कर रहे हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
*इसी कड़ी में उन्होंने एक और नई रील वीडियो की है पोस्ट।
*जिसमें वो साउथ के एक हिट गाने पर डांस करते आ रहे हैं नजर।
*इस वीडियो में गब्बर के साथ मौजूद हैं उनके एक दोस्त भी।
शिखर धवन ने कमाल का डांस किया है इस रील वीडियो में
गब्बर अभी भी फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं
2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट लगने के बाद भी लगाया था शतक
साल 2019 के वर्ल्ड कप में शिखर धवन बल्लेबाजी में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते थे, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए एक मैच में धवन का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद भी गब्बर बल्लेबाजी करते रहे और उन्होंने उस मैच में शतक भी लगाया था, इससे पहले भी शिखर 2 बार चोट लगने के बाद भी शतक लगा चुके हैं अपने करियर में। जिसकी कहानी उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सुनाई थी फैन्स को।