जो गलती पाकिस्तान में हुई वो इंग्लैंड बोर्ड भारतीय दौरे में नहीं करना चाहता, यह शख्स भी आएगा इंग्लिश टीम के साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

जो गलती पाकिस्तान में हुई वो इंग्लैंड बोर्ड भारतीय दौरे में नहीं करना चाहता, यह शख्स भी आएगा इंग्लिश टीम के साथ

25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

England Cricket Team (Pic Source-Twitter)
England Cricket Team (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ उन्हीं के घर में पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बता दें, पिछले कुछ समय से इंग्लैंड टीम ने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की है। अब 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

हालांकि इस टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय दौरे में इंग्लैंड टीम अपने साथ खुद के एक चेफ को भी लाएंगे। दरअसल दिसंबर 2022 में जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था तब रावलपिंडी में पहले टेस्ट से पहले ही कुछ इंग्लिश खिलाड़ियों की तबीयत वहां के खाने से खराब हो गई थी। इस टेस्ट सीरीज में कुछ इंग्लिश खिलाड़ी तबीयत ठीक ना होने की वजह से भाग नहीं ले पाए थे।

यही वजह है कि अब इंग्लैंड बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी होने वाली है और इसी वजह से टीम अपने साथ एक चेफ को भी भारतीय दौरे में लाएंगे।

इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मुख्य चेफ उमर मेजियाने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ यात्रा करने के लिए तैयार शेफ हैं। कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कथित तौर पर इस पहल के लिए अपनी मंजूरी दे दी है, जिसे ईसीबी द्वारा वित्तीय रूप से कवर किया जाएगा।

भारत को उन्हीं के घर में जबरदस्त मात देने के लिए तैयार है इंग्लैंड टेस्ट टीम

इंग्लैंड टेस्ट टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग में टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत की बात की जाए तो उन्होंने भी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं के घर में दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीता और दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

अब देखना यह है कि 25 जनवरी से शुरू हो रहे इस 5 मैच की टेस्ट सीरीज को कौनसी टीम अपने नाम करती है? दोनों ही टीमों के लिए आगामी टेस्ट सीरीज बेहद ही जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?