IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले फिल साल्ट ने मैदान पर निकाला अपना गुस्सा, शतक ठोककर दिखाया फ्रेंचाइजी को आईना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले फिल साल्ट ने मैदान पर निकाला अपना गुस्सा, शतक ठोककर दिखाया फ्रेंचाइजी को आईना

इंग्लैंड की ओर से इस चौथे टी20 में फिल साल्ट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 57 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 119 रनों की तूफानी पारी खेली।

Phil Salt (Pic Source-Twitter)
Phil Salt (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पांच मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 75 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ यह टी20 सीरीज इस समय 2-2 की बराबरी पर है। बता दें, इंग्लैंड की ओर से इस चौथे टी20 में फिल साल्ट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 57 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 119 रनों की तूफानी पारी खेली।

फिल साल्ट का यह टी20 में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने तीसरे टी20 में भी शतक जड़ा था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टी20 में लगातार दो शतक जड़ने वाले फिल साल्ट दूसरे खिलाड़ी हैं।

फिल साल्ट इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है लेकिन 19 दिसंबर को दुबई में हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में फिल साल्ट अनसोल्ड गए थे। फिल साल्ट का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था लेकिन किसी ने भी उन पर बोली नहीं लगाई। तमाम लोग इस बात से काफी हैरान थे कि आखिर क्यों फिल साल्ट को आईपीएल में किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया। ECB ने भी इस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह सुबह काफी भ्रमित थी, मुझे उम्मीद थी कि टीम मुझे जरूर चुनेगी: फिल साल्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में फिल साल्ट दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 9 मैच में 27.25 के औसत और 163.91 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल का प्रदर्शन पिछले सीजन में काफी खराब रहा था और टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर थी। पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स ने फिल साल्ट को रिलीज कर दिया था।

फिल साल्ट ने चौथे टी20 के बाद कहा कि, ‘यह सुबह काफी भ्रमित थी क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि मुझे चुन लिया जाएगा। मैंने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन यह सब चीज होती रहती हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में ऐसे कुछ खिलाड़ी है जिन्हें काफी अच्छा क्रिसमस का गिफ्ट मिला है। मैं उनके लिए काफी खुश हूं।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?