Mumbai Indians Full Squad:

IPL 2024: Mumbai Indians Full Squad: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आर्मी है आगामी संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के शानदार तेज गेंदबाज Gerald Coetzee को 5 करोड़ रुपए में खरीदा।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाई।

यही नहीं इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में शामिल किया। स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीदा।

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने भी इस नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के शानदार तेज गेंदबाज Gerald Coetzee को 5 करोड़ रुपए में खरीदा। Gerald Coetzee का प्रदर्शन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा रहा था।

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा। श्रेयस गोपाल को फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। नुवान थुसारा को टीम ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ी अंशुल कंबोज को टीम ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। नमन धीर भी आगामी संस्करण में मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे जिनको फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। मोहम्मद नबी के ऊपर MI ने 1.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

मुंबई इंडियंस ने आगामी संस्करण के लिए इन खिलाड़ियों को किया अपनी टीम में शामिल:

Gerald Coetzee (5 करोड़), दिलशान मधुशंका (4.6 करोड़), श्रेयस गोपाल (20 लाख), नुवान थुसारा (4.8 करोड़), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़), शिवालिक शर्मा (20 लाख), नमन धीर (20 लाख), अंशुल कंबोज (20 लाख)

यह रही Mumbai Indians की IPL 2024 के लिए Full Squad:

हार्दिक पांड्या (कप्तान/ट्रेडेड), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, Gerald Coetzee, दिलशान मधुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान थुसारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, नमन धीर, अंशुल कंबोज

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?