आईपीएल 2008 ऑक्शन शीट ने इंटरनेट पर लगाई आग, MS Dhoni को रिकाॅर्ड बोली में खरीदा था चेन्नई ने
आईपीएल के पहले सीजन में एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियन डाॅलर में खरीदा था।
अद्यतन - दिसम्बर 18, 2023 10:25 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बहुत ही कम समय में खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट में स्थापित कर लिया था। इसके साथ ही धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
धोनी की ही कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकाॅर्ड पांच बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया है। तो वहीं एक एक बार फिर वह आईपीएल 2024 में चेन्नई की कमान संभालने वाले हैं। साथ ही आगामी आईपीएल सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में नीलामी होने वाली है।
तो वहीं इस ऑक्शन से पहले आईपीएल के पहले सीजन में हुई एक ऑक्शन शीट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस शीट में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकाॅर्ड बोली में एमएस धोनी को खरीदा था। आईपीएल के पहले सीजन में धोनी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई ने रिकाॅर्ड 1.5 मिलियर डाॅलर की राशि चुकाई थी, जो वर्तमान में 12.50 करोड़ के आसपास होती है। साथ ही बता दें कि धोनी आईपीएल के पहले सीजन में सोल्ड होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे।
दूसरी ओर, आईपीएल 2008 की इस ऑक्शन शीट को ऑक्शनर रिचर्ड मेडली ने शेयर किया है, जो आईपीएल के पहले सीजन के ऑक्शनर थे। इस शीट को शेयर करते हुए रिचर्ड ने कैप्शन में लिखा- हाल में ही मुझे मेरे पहले आईपीएल ऑक्शन की शीट मिली, जिसमें धोनी को चेन्नई ने खरीदा था।
देखें रिचर्ड मेडली द्वारा शेयर आईपीएल ऑक्शन 2008 की वायरल फोटो
Just found my one and only auction sheet for the historic first ever #VIVOIPL auction in 2008.@msdhoni sold to @ChennaiIPL A rare piece of cricket memorabilia
Will be watching #CSKvMI on @hotstarUK #CricketMeriJaan #WhistlePodu #VIVOIPLFinal pic.twitter.com/5M5qY2tPy5— Richard Madley (@iplauctioneer) May 12, 2019
ये भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले BCCI की ये नई स्कीम जानकार गदगद हुए अनकैप्ड प्लेयर