MS Dhoni के नए लुक की वायरल हुई वीडियो, Ponytail हेयरस्टाइल में आए नजर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni के नए लुक की वायरल हुई वीडियो, Ponytail हेयरस्टाइल में आए नजर 

अब सिर्फ IPL में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन फिर भी धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आए दिन धोनी के कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

तो वहीं आज 30 सितंबर को धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह नए लुक में नजर आए हैं। बता दें कि इस वायरल वीडियो में धोनी Ponytail हेयरस्टाइल (सिर के पीछे छोटी सी चोटी) में नजर आए हैं। तो वहीं धोनी के इस लुक को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कुछ फैंस धोनी की इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें MS धोनी की ये वायरल वीडियो

अब IPL में ही खेलते हैं धोनी

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में रिकाॅर्ड 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता था, जब उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि धोनी को वर्ल्ड कप क्रिकेट के महानतम कप्तानों की लिस्ट में गिना जाता है जो मैदान पर अपनी शांत व प्रभावी कप्तानी करने के लिए जाने जाते थे। गौरतलब है कि धोनी की ही कप्तानी में भारत ने तीनों आईसीसी टूर्नामेंट्स ( टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013) को अपने नाम किया है।

इसके अलावा धोनी अपनी कप्तानी के अलावा विकेट के पीछे शानदार विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने के लिए भी जाने जाते थे। तो वहीं अपने करियर के दौरान धोनी ने भारतीय टीम को कई मौंको पर जीत दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- Muttiah Muralidaran ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौनसी टीमें जीत सकती हैं World Cup 2023

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?