AUS vs IND: एडिलेड ओवल की पिच क्या बल्लेबाजों को आएगी रास?, पिच क्यूरेटर ने किया बड़ा खुलासा
दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में हो रही है। यह मैच पिंक बॉल टेस्ट होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 4, 2024 6:03 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाना है, जो पिंक बॉल टेस्ट होगा।
इस बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि एडिलेड टेस्ट के खेल के पहले दिन बारिश होने की संभावना है। एडिलेड ओवल के पिच क्यूरेटर Damian Hough ने पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि मुकाबले के पांचों दिन पिच कैसी रहने वाली है।
cricket.com.au के मुताबिक Hough ने कहा कि, ‘शुक्रवार को ऐसा लग रहा है कि बारिश हो सकती है। हमें इसके बारे में नहीं पता कि बारिश कब शुरू होगी, लेकिन पूरे दिन के खेल में हम कवर लगाए रहेंगे। उम्मीद करता हूं कि शनिवार को मौसम साफ रहे और बचे हुए टेस्ट मैच का लुफ्त हम उठा पाए।
शील्ड मुकाबले चाहे वो लाल गेंद हो या पिक गेंद हम टेस्ट की तैयारी और शील्ड के मैच की तैयारी एक ही तरीके से करते हैं। बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिलेगी।’
दोनों ही टीमों के लिए एडिलेड टेस्ट को जीतना है बेहद जरूरी
भले ही टीम इंडिया ने पहले टेस्ट को अपने नाम कर लिया हो, लेकिन एडिलेड टेस्ट को भी जीतना उसके लिए बेहद जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम भी दूसरे टेस्ट को जीतकर इस सीरीज में वापसी करने को देखेगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
फिलहाल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब देखना बेहद रोमांचक होगा कि दूसरे टेस्ट मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?