MI Retained & Released Players 2025: मुंबई इंडियंस के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट देखें यहां
MI के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची देखें-
अद्यतन - अक्टूबर 31, 2024 6:08 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग की संयुक्त रूप से सबसे सफल फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस ने 2025 संस्करण की मेगा ऑक्शन से पहले, 31 अक्टूबर, गुरुवार को अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की।
हालाँकि, पिछले तीन सीजन में से दो सीजन में टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। 2023 संस्करण, जिसमें एमआई ने प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश की थी और दूसरे क्वालीफायर में हार गई थी। उसके दो उनके दो सीजन सबसे खराब रहे थे, जहां टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।
एमआई ने सबसे पहला खिताब 2013 में जीता था। यह वही सीज़न था जब रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग से कप्तानी की कमान संभाली थी। इसके बाद से वे चार बार चैंपियन रहे हैं। मार्की टूर्नामेंट का 2019 और 2020 संस्करण तब था जब एमआई लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाली लीग में दूसरी फ्रेंचाइजी बनी थी।
श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने के 2017 और 2022 तक इस पद पर रहने के बाद एक बार फिर से उन्हें हेड कोच के रूप में उनकी वापसी हुई है। इसके साथ ही पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया है जो लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे।
MI का अगला लक्ष्य मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में कुछ मूल्यवान बदलाव करके 18वें सीजन के एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेंगे और रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम करना चाहेंगे। फैंस अब ये देखना चाहेंगे कि मुंबई की टीम आगामी ऑक्शन में किन-किन प्लेयर्स को टारगेट करती है।
मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2025 Retained Players
| Player | Role | Price (INR) |
| जसप्रीत बुमराह | गेंदबाज | 18 करोड़ |
| हार्दिक पांड्या | ऑलराउंडर | 16.35 करोड़ |
| सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 16.35 करोड़ |
| रोहित शर्मा | बल्लेबाज | 16.30 करोड़ |
| तिलक वर्मा | बल्लेबाज | 8 करोड़ |
Mumbai Indians (MI) Released Players 2025
| प्लेयर | रोल |
| ईशान किशन | बल्लेबाज |
| डेवाल्ड ब्रेविस | बल्लेबाज |
| टिम डेविड | ऑलराउंडर |
| अर्जुन तेंदुलकर | ऑलराउंडर |
| कुमार कार्तिकेय | गेंदबाज |
| ल्यूक वूड | गेंदबाज |
| आकाश मधवाल | गेंदबाज |
| विष्णु विनोद | विकेटकीपर |
| रोमारियो शेफर्ड | ऑलराउंडर |
| शम्स मुलानी | ऑलराउंडर |
| नेहाल वढेरा | बल्लेबाज |
| पीयूष चावला | गेंदबाज |
| गेराल्ड कोएट्जी | ऑलराउंडर |
| श्रेयस गोपाल | ऑलराउंडर |
| नुवान तुषारा | गेंदबाज |
| नमन धीर | ऑलराउंडर |
| अंशुल कंबोज | गेंदबाज |
| मोहम्मद नबी | ऑलराउंडर |
| शिवालिक शर्मा | ऑलराउंडर |
Mumbai Indians (MI) Remaining Purse for IPL 2025 Auction
पर्स बाकी: 45 करोड़