बांग्लादेश के खिलाड़ी तरस जाते हैं विराट कोहली के साथ तस्वीर लेने के लिए!
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 22 तारीख से खेलेगी टीम इंडिया।
अद्यतन - दिसम्बर 20, 2022 5:38 अपराह्न

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं, जहां इस दौरे पर कई खिलाड़ियों के बल्ले से रन निकले हैं और इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। जिन्होंने वनडे सीरीज के दौरान शतक जड़ा था, वहीं कोहली पहले टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन दूसरी ओर बांग्लादेश टीम में भी विराट का क्रेज कमाल का है, जिसकी गवाही एक तस्वीर दे रही है।
विराट कोहली से शानदार पारी की उम्मीद
बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने लंबे समय बाद वनडे प्रारूप में शतक जड़ा था, जिसके बाद हर कोई इस खिलाड़ी को टेस्ट में भी रनों का अंबार लगाते हुए देखने चाहता है और फैन्स को उम्मीद है कि विराट दूसरे टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी करेंगे।
बांग्लादेश टीम का हर एक खिलाड़ी है विराट कोहली का फैन!
*बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 22 तारीख से खेलेगी टीम इंडिया।
*इसके लिए टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम ने एक साथ की थी यात्रा।
*इसी हवाई यात्रा को लेकर तस्कीन अहमद ने शेयर की एक तस्वीर।
*शेयर की गई तस्वीर में तस्कीन काफी खुश दिख रहे हैं विराट के साथ।
तस्कीन अहमद के साथ विराट कोहली की तस्वीर
अभ्यास से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं कोहली
वनडे सीरीज में मिली हार का बदला ले सकती है टीम इंडिया
टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली थी, लेकिन टेस्ट सीरीज में टीम ने जीत के साथ आगाज किया है और दूसरे टेस्ट को भी जीत कर टीम इंडिया मेजबान टीम का सपूड़ा साफ कर सकती है।