INDvsPAK मैच के दौरान हर खिलाड़ी होता है टेंशन में, दोनों टीमों की तरफ से हुए अब बड़े खुलासे
टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच काफी उत्साह से भरा होता है- बुमराह।
अद्यतन - जून 9, 2024 4:02 अपराह्न

क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मैच INDvsPAK का होता है, जिसका इंतजार हर फैन को होता है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ हर मैच में टीम इंडिया बाजी मार लेती है, दूसरी ओर इस महा मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच काफी ज्यादा टेंशन होती है और इस खुलासा अब खिलाड़ियों ने कर दिया है।
INDvsPAK मैच से पहले एक खिलाड़ी को किया फिट घोषित
अब से कुछ ही देर में INDvsPAK का मैच शुरू हो जाएगा, उससे पहले पाकिस्तान टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए इमाद वसीम को फिट घोषित कर दिया गया है, पहले खबर थी कि ये खिलाड़ी पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकता है। लेकिन अब वो भारत के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे, वैसे आमिर की तरह इमाद भी अपना संन्यास तोड़कर लौटे हैं।
खिलाड़ियों की राय भी फैन्स की तरह है INDvsPAK मैच को लेकर
*टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच काफी उत्साह से भरा होता है- बुमराह।
*INDvsPAK का मैच क्रिकेट की दुनिया सबसे बड़ा मैच होता है- इमाद वसीम।
*शाहीन ने कहा मीडिया के कारण इस मैच का माहौल अलग होता है हमेशा।
*संजू ने बोले पाकिस्तान शानदार टीम है, तो पंत ने कहा की ये स्पेशल मैच होता है।
INDvsPAK मैच को लेकर बोले दोनों टीमों के खिलाड़ी
साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप को याद किया भारत के खिलाड़ियों ने
वहीं आज के मैच से ठीक पहले ICC ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें रोहित, सूर्यकुमार यादव और पंत ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच को लेकर बात की। SKY ने कहा की जीतने के चांस बहुत कम थे, तो रोहित ने बोला की हार्दिक और विराट की साझेदारी ने सब कुछ बदलकर रख दिया। वैसे उस मैच के हीरो विराट कोहली थे, जिन्होंने नाबाद 82 रन बनाकर पाक टीम से जीत छीन ली थी और टीम इंडिया को जीताया था।