इन पांच खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें, IPL 2024 में कर सकते हैं डेब्यू - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन पांच खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें, IPL 2024 में कर सकते हैं डेब्यू

आज हम बताते हैं आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

4- स्पेंसर जॉनसन

Spencer Johnson (Image Credit- Twitter)
Spencer Johnson (Image Credit- Twitter)

बिग बैश लीग 2023-24 में स्पेंसर जॉनसन ने ब्रिसबेन हीट की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रिसबेन हीट ने इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया और स्पेंसर जॉनसन ने इस सीजन काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। स्पेंसर जॉनसन ने सिर्फ बिग बैश लीग में ही नहीं बल्कि द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की हुई है।

स्पेंसर जॉनसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी टी20 डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने पांच मैच में छह विकेट हासिल किए हैं। स्पेंसर जॉनसन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से डेब्यू कर सकते हैं। उनको गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp