‘जल्दी मैच खत्म करो, जुम्मे की रात है’- Shoaib Akhtar ने फैंस के साथ साझा किया मजेदार किस्सा
अख्तर ने वीडियो के माध्यम से फैंस के साथ साझा की ये जानकारी
अद्यतन - Aug 18, 2023 5:38 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया देते हुए कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए उस समय खेला, जब उनकी टीम भारतीय क्रिकेट टीम पर हावी रहती थी।
इसके अलावा उन्होंने हाल में ही टीम इंडिया के साथ बैंगलोर में हुए एक टेस्ट मैच को याद करते हुए मजेदार किस्सा फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें वह एक मैच के दौरान टीम के लेग स्पिनर शाहिद अफरीदी को जल्दी से भागने के लिए कहते हुए नजर आए थे।
Shoaib Akhtar का बड़ा बयान आया सामने
बता दें कि शोएब अख्तर ने RevSportz के साथ एक बातचीत में एक मजेदार किस्सा फैंस के साथ साझा करते हुए बड़ा बयान दिया है। अख्तर ने कहा- एक समय था जब हम पूरे भारत में होते थे, मुझे याद है कि मैंने एक बार अफरीदी से कहा था कि प्लीज यार जल्दी गेम खत्म करो। बैंगलोर में जुम्मे की रात है, हमें बाहर भी जाना है। अपनी तेज गेंदबाजी के कारण हम ये कह सकते थे।
अख्तर ने कहा- कई मैच भारत टैलेंट की कमी के कारण नहीं हारता था, लेकिन वे अपनी मीडिया से मिले दबाव के कारण मैच हारते थे। मैं हमेशा भारतीय मीडिया से कहता हूं कि कम से कम अपनी टीम की फिक्र करो, और टीम पर दबाव मत बनाया करो। जब आपको कमजोर दिखाया जाता है तो आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता।
तो वहीं इस इंटरव्यू में अख्तर ने आगे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलने पर कहा- मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत जाएगा। टीवी राइट्स और स्पाॅन्सर के पैसे के साथ भारत होम टीम होगी। पाकिस्तान पर कोई दबाव नहीं है, वे भारतीय पिचों पर भारत को हरा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अगस्त 18- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से