पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी के अत्याध्यामिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास, डमरू के आकार का गुम्बद, फ्लड लाइट्स होगी त्रिशूल की तरह - क्रिकट्रैकर हिंदी

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी के अत्याध्यामिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास, डमरू के आकार का गुम्बद, फ्लड लाइट्स होगी त्रिशूल की तरह

यह स्टेडियम की लागत लगभग 450 करोड रुपए होने का अनुमान है और इसमें 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।

PM Narendra Modi (Pic Source-Twitter)
PM Narendra Modi (Pic Source-Twitter)

भारत में क्रिकेट फैंस की कमी बिल्कुल नहीं है। सभी क्रिकेट फैंस यही चाहते हैं कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी जो इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर में एक्टिव है वो अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। भारत में क्रिकेट स्टेडियम की भी कमी नहीं है। ऐसे कई क्रिकेट स्टेडियम है जो काफी आकर्षक भी हैं और काफी बड़े भी।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी को आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात देंगे। वो वाराणसी के गंजारी इलाके में इस अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास 23 सितंबर को करेंगे। यह स्टेडियम की लागत लगभग 450 करोड रुपए होने का अनुमान है और इसमें 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। यही नहीं इसमें कई आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।

शिलान्यास समारोह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक बड़ा कार्यक्रम होगा और इसमें कई शानदार क्रिकेटर्स को भी बुलाया जाएगा। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक डिविजनल कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि, ’23 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के लिए गंजारी में तैयारियां शुरू की जा रही है। इस बेहतरीन समारोह में कई स्टार क्रिकेटर्स और साथ ही BCCI के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।

कुछ इस तरह का होगा यह बेहतरीन स्टेडियम

बता दें, इस स्टेडियम को लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा डिज़ाइन किया गया है और इसके पूरे प्रोजेक्ट की Drawing को भी फाइनल कर दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन परियोजना को मंजूरी देगा और वन और भूजल जैसे विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करेगा। एनओसी मिलने के बाद इस स्टेडियम का कार्य पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं जबकि बचे हुए 330 करोड़ रुपए का उपयोग स्टेडियम के निर्माण के लिए किया जाएगा।

शहर के गंजारी क्षेत्र में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की थीम भगवान शिव और बनारस से जुड़ी होगी। स्टेडियम के गुम्बद को डमरू का स्वरूप दिया गया है। वहीं फ्लड लाइट्स त्रिशूल की तर्ज पर डिजाइन की जाएंगी। वहीं प्रवेश द्वार का स्वरूप बेलपत्र के आकार जैसा होगा। कानपुर के ग्रीनपार्क और लखनऊ के इकाना के बाद यूपी का ये तीसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। रिपोर्ट के मुताबिक की है स्टेडियम दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। बीसीसीआई इसके लिए राज्य सरकार को हर साल लीज के तौर पर एक तय रकम देगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?