अचानक Rajasthan Royals टीम में हुई प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, अब संदीप शर्मा का क्या होगा?
राजस्थान और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज जयपुर में होगा मैच।
अद्यतन - Apr 19, 2023 5:02 pm

IPL 2023 से पहले और बीच में कई तेज गेंदबाज चोट का शिकार हुए हैं, जिसमें से एक नाम Rajasthan Royals के प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) का भी है। जो लीग शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन अब अचानक प्रसिद्ध की राजस्थान टीम में वापसी हुई है और इसका वीडियो भी सामने आया है।
किस खिलाड़ी ने ली थी प्रसिद्ध कृष्णा की जगह?
दूसरी ओर Rajasthan Royals को प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने से झटका लगा था, लेकिन बाद में टीम ने ऐलान करते हुए संदीप शर्मा को शामिल कर लिया था IPL 2023 के लिए और अभी तक के मुकाबलों में संदीप शर्मा तेज गेंदबाजी में काफी ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा क्या कर रहे हैं अब Rajasthan Royals के साथ?
*राजस्थान और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज जयपुर में होगा मैच।
*मैच से पहले राजस्थान टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा।
*अपनी टीम को सपोर्ट करने जयपुर पहुंचे हैं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा।
*वहीं प्रसिद्ध को मैच से पहले दी गई है राजस्थान टीम की जर्सी।
ये वीडियो किया गया है प्रसिद्ध कृष्णा का शेयर
LSG पर भारी पड़ी राजस्थान की टीम
दूसरी ओर IPL में राजस्थान और LSG की टीम में 2 बार आमने-सामने हुई है, जिसमें से दोनों बार राजस्थान टीम ने बाजी मारी है और इस बार भी राजस्थान टीम का पक्ष काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है LSG के खिलाफ।