IND vs AUS: प्रसिद्ध कृष्णा ने की धमाकेदार वापसी, दो गेंदों में दो धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को वापस भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: प्रसिद्ध कृष्णा ने की धमाकेदार वापसी, दो गेंदों में दो धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को वापस भेजा पवेलियन

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं।

Praisdh Krishna (Pic Source-Twitter)
Praisdh Krishna (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दो गेंदों में दो विकेट लिए। उन्होंने यह कारनामा अपने पहले ओवर में ही हासिल किया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहले मैथ्यू शॉर्ट को आउट किया। इसके तुरंत बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने स्टीव स्मिथ को वापस पवेलियन की राह दिखाई। स्टीव स्मिथ इस मैच में अपनी पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। मैथ्यू शॉर्ट भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरे वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया और उन्होंने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 400 रनों की जरूरत

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 90 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 72 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। इशान किशन ने 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरे वनडे मैच में कैमरून ग्रीन ने 10 ओवर में 103 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सीन एबॉट, एडम ज़म्पा और जोश हेजलवुड ने एक-एक झटका। ऑस्ट्रेलिया को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 400 रन बनाने होंगे। इस समय तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?