WPL 2024 में यह तीन गेंदबाज पर्पल कैप को कर सकती हैं अपने नाम
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन गेंदबाजों के बारे में जो आगामी संस्करण की पर्पल कैप को जीत सकती है।
अद्यतन - फरवरी 21, 2024 6:41 अपराह्न
3- एश गार्डनर

एश गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी छाप छोड़ी है। भले ही गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन पहले सीजन में इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन एश गार्डनर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और आठ मैच में 10 विकेट झटके।
एश गार्डनर का हालिया फॉर्म अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं एश गार्डनर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और अपनी टीम के लिए रन बना सकती हैं।
गुजरात जायंट्स के तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि एश गार्डनर महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में अच्छी गेंदबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो