IPL 2025: ये तीन खिलाड़ी इस सीजन RR के लिए बन सकते हैं स्टार परफॉर्मर
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं संजू सैमसन।
अद्यतन - Mar 19, 2025 12:43 pm

IPL 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स पिछले 16 साल से एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। 2022 में ये टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी लेकिन वहां उन्हें गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में पहले 9 मैचों में 8 जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी। इसी तरह की शुरुआत वो इस सीजन में भी करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो इस सीजन में उनके लिए स्टार परफॉर्मर हो सकते हैं।
1) संजू सैमसन (Sanju Samson)
संजू सैमसन पिछले 3 सीजन से काफी प्रभावी रहे हैं और टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 2022 में फाइनल में पहुंचने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 2023 में प्लेऑफ्स में जगह बनाने से चूक गई थी और 5वें स्थान पर रही थी। 2024 में टीम ने फिर प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई। इस बार संजू सैमसन की टीम 2008 के इतिहास को दोहराने के इरादे से अभियान का आगाज करना चाहेगी।
2) यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। जायसवाल ने IPL 2024 में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इस बार भी उन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। अगर इस सीजन राजस्थान को अच्छा प्रदर्शन करना है तो यशस्वी जायसवाल को हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
3) ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel)
ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने पिछले सीजन में फिनिशर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके पास बड़े शॉट लगाने की काबिलियत है और वह दबाव में भी शांत रहकर रन बनाते हैं। IPL 2025 में RR के लिए ध्रुव जुरेल एक अहम फिनिशर साबित हो सकते हैं। जुरेल के लिए राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। ऐसे में उनके पास इस सीजन खुद को साबित करने का मौका होगा।