विरोधी टीमों के बीच विराट कोहली के खौफ को लेकर रिकी पोंटिंग ने कही बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

विरोधी टीमों के बीच विराट कोहली के खौफ को लेकर रिकी पोंटिंग ने कही बड़ी बात

विराट कोहली को आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है।

Virat Kohli and Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli and Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के हालिया खराब फॉर्म के बारे में बात करते हुए कहा कि स्टार बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के हकदार हैं। विराट कोहली काफी लंबे समय से खेल के तीनो प्रारूपों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और भारतीय बल्लेबाज के खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम इंडिया से हटाए जाने की भी मांगे सामने आ रही है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए विराट कोहली को टीम में चुनना चाहिए, क्योंकि उनकी मात्र मौजूदगी ही विरोधी टीमों और खिलाड़ियों के लिए खौफनाक होती है, और उन्हें पूरा यकीन है कि पूर्व कप्तान टूर्नामेंट में रन बनाएंगे।

रिकी पोंटिंग ने खराब दौर से बाहर आने के लिए विराट कोहली का समर्थन किया

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के दौरान कहा: “मुझे लगता है कि अगर मैं एक विपक्षी कप्तान या एक विपक्षी खिलाड़ी होता, तो मुझे उस भारतीय टीम के खिलाफ खेलने से डर लगता, जिसमें विराट कोहली शामिल हों। मैं उस टीम का सामना करना ही चाहता, जिस टीम का हिस्सा कोहली होता।”

उन्होंने आगे कहा: “मुझे पता है कि विराट कोहली के लिए कुछ चुनौतियां रही हैं, उनके लिए यह कठिन समय रहा है। लेकिन मैंने इस खेल में जितने भी महान खिलाड़ी देखे हैं, वे किसी न किसी स्तर पर इस दौर गुजरे हैं, चाहे वह बल्लेबाज हो या गेंदबाज, वे सभी इस तरह के खराब दौर से गुजरे हैं। लेकिन उन महान खिलाड़ियों ने किसी न किसी तरह इस दौर से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ निकला, अब बस विराट के ऐसा करने की देरी है।”

आपको बता दें, विराट कोहली ने T20I क्रिकेट में 99 मैच खेले हैं, और 50 से भी अधिक के औसत से 3308 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 94 रन है, और उन्होंने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं।

close whatsapp