कुलदीप और अक्षर के सामने दक्षिण अफ्रीका...: पूर्व खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप और अक्षर के सामने दक्षिण अफ्रीका…: पूर्व खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले हैरान कर देने वाला बयान

कुलदीप यादव ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के चार मैच में 10 विकेट झटके हैं।

Axar Patel and Kuldeep Yadav. (Photo Source: Getty Images)
Axar Patel and Kuldeep Yadav. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी सरनदीप सिंह का मानना है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दोनों ही खिलाड़ी आगामी मैच में भारतीय टीम के X फैक्टर साबित हो सकते हैं।

बता दें, कुलदीप यादव ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के चार मैच में 10 विकेट झटके हैं। अक्षर पटेल की बात की जाए तो उन्होंने 7 मैच में 8 विकेट अपने नाम किए हैं। इन दोनों का ही प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा है। सरनदीप सिंह ने PTI Videos को बताया कि, ‘अगर आप मुझसे पूछेंगे कि भारत को कौन से दो खिलाड़ी फाइनल जिता सकते हैं तो मैं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का नाम लूंगा।

अगर स्पिनर्स को बारबाडोस में मदद मिलती है तो यह दोनों मैच विनर साबित होंगे। हमारे पास इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स हैं। आप खुद देखें कैसे कुलदीप और अक्षर ने हमें सभी मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है। इन दोनों को ही खेलना किसी भी टीम के खिलाड़ी के लिए बहुत ही मुश्किल है। कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर देंगे।’

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अक्षर पटेल की भी जमकर प्रशंसा की

बता दें, सरनदीप सिंह ने भारत के लिए तीन टेस्ट और पांच वनडे खेले हैं। उनके मुताबिक बारबाडोस में कुलदीप और अक्षर पटेल एक बार फिर से भारतीय टीम को मुकाबला जिताने में अहम योगदान दे सकते हैं। पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘अक्षर को पावरप्ले के बाद विकेट मिलना शुरू होते हैं। उन्होंने अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

पावरप्ले में अक्षर को गेंदबाजी करना इतना आसान नहीं है लेकिन इससे बाकी गेंदबाजों को काफी मदद मिल जाती है। अक्षर और कुलदीप दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तारीफ करते हैं। वेस्टइंडीज की विकेट पर खेलना इतना आसान नहीं है खासतौर पर वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स के खिलाफ। इंडिया के बल्लेबाजों की बात की जाए तो उनके पास काफी मजबूत मिडिल ऑर्डर है और सभी खिलाड़ी केशव महाराज और तबरेज़ शम्सी के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे। यह फाइनल काफी अच्छा होगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?