टी20 वर्ल्ड कप 2024: अंपायर से हाथ मिलाना चाहते थे जसप्रीत बुमराह लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, यह रही वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: अंपायर से हाथ मिलाना चाहते थे जसप्रीत बुमराह लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, यह रही वीडियो

भारतीय टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)
Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत की ओर से इस मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने फिल साल्ट और जोफ्रा आर्चर का विकेट अपने नाम किया। हालांकि जैसे ही इंग्लैंड की पारी का अंतिम विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया वो वापस फील्ड अंपायर की ओर हाथ मिलाने के लिए बढ़ने लगे। लेकिन अंपायर ने जसप्रीत बुमराह को बिल्कुल भी नहीं देखा। कुछ देर तक जसप्रीत बुमराह हाथ मिलाने के लिए अंपायर के सामने खड़े हुए थे।

जसप्रीत बुमराह की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंपायर ने बाकी सभी भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाया लेकिन जसप्रीत बुमराह को वो बिल्कुल भी नहीं देख पाए और इसी वजह से उन्होंने तेज गेंदबाज से हाथ नहीं मिलाया।

यह रही वीडियो:

काफी अच्छा लग रहा है कि हम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीत गए: रोहित शर्मा

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि हम यह मैच जीत गए। एक यूनिट की तरह हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मेहनत करके मैच को जीतना सच में काफी अच्छा लगता है। इन परिस्थितियों को समझना बहुत ही मुश्किल था लेकिन हमने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया।’

भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया है और अब उन्हें फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है जो 29 जून को बारबाडोस में होगा। भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो उन्होंने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया था और टीम भी इस समय के जबरदस्त फॉर्म में है। फिलहाल भारतीय खिलाड़ी अपने इंग्लैंड के खिलाफ के प्रदर्शन से काफी खुश होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?