श्रीलंका क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्रपति Ranil Wickremesinghe ने दांबुला में Centre of Excellenc का उद्घाटन किया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्रपति Ranil Wickremesinghe ने दांबुला में Centre of Excellenc का उद्घाटन किया 

इस सेंटर के उद्घाटन के बाद देश के क्रिकेट में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Sri Lanka Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka Cricket Team (Image Credit- Twitter)

श्रीलंका में क्रिकेट के मूलभूत ढांचे में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं इस बदलाव के चलते देश के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने नवनिर्मित रंगगिरी क्रिकेट स्टेडियम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया है।

बता दें कि इस स्टेडियम को स्टेट ऑफ आर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया है। तो वहीं अब इस सेंटर के निर्माण के बाद, इस बात की पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका क्रिकेट का परिदृश्य आने वाले समय में बदलने वाला है।

तो वहीं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन दर्शाता है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड देश में क्रिकेट को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। इस सेंटर के निर्माण के बाद उभरते हुए युवा क्रिकेटर्स अपने स्किल और विकास को निखारते हुए नजर आने वाले हैं।

साथ ही बता दें कि इस स्टेडियम के निर्माण के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन की जानकारी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक कार्यक्रम के जरिए दी है। इस प्रोगाम को राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने चेयर किया था। तो वहीं कार्यक्रम के आयोजन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए एक पोस्ट की।

देखें श्रीलंका क्रिकेट टीम द्वारा शेयर पोस्ट

तो वहीं आपको श्रीलंका क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें तो वह फिलहाल घरेलू सीरीज में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सामना कर रही है। एकमात्र टेस्ट मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया था, तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत होने वाली है। वनडे सीरीज की शुरूआत 9 फरवरी को होने वाले पहले वनडे मैच से होगी, जबकि तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?