IPL 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन को लेकर अब जहीर खान की तरफ से आई यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन को लेकर अब जहीर खान की तरफ से आई यह प्रतिक्रिया

यह एक टीम स्पोर्ट है तो हम सब एकसाथ मिलकर ही इस चुनौती का सामना करेंगे।

Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)
Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन इस टी-20 लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए बेहद खराब रहा है। जिसके बाद टीम के क्रिकेट निदेशक जहीर खान ने स्वीकार किया है कि लगातार छह मैच हारने के बाद दबाव का स्तर “उच्चतम” है। जहीर ने इस बात पर भी जोर दिया कि टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए खिलाड़ियों को कुछ अलग करके दिखाना होगा।

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसका खाता खुलना बाकी है, क्योंकि वे अब तक अपने सभी छह मैच हार चुकी हैं। MI को दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पंजाब किंग्स (PBKS), और नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

युवा खिलाड़ियों ने अब तक प्रभावित किया है’ – डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा पर जहीर खान

यह एक टीम खेल है इसलिए हमें एक साथ रहना होगा, एक साथ आने के तरीके खोजने होंगे और फिर एक ताकत बनना होगा। प्रत्येक सीजन की अपनी चुनौतियां होती हैं और दबाव अपने उच्चतम स्तर पर होता है इसलिए हमें उस तरह का चरित्र, वह लड़ाई और दृढ़ संकल्प दिखाना होगा। आपको निराशाजनक पलों को अपनी प्रगति में उतारना होगा, यही क्रिकेट आपको सिखाता है।

जहीर खान का मिड डे में छपे बयान में उन्होंने कहा कि, तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की प्रशंसा करते हुए कहा कि, हमारी टीम के युवा खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया है। टीम को एक होकर एक बार फिर से शुरुआत करनी होगी अभी भी देर नही हुई है। हम अभी भी चाहे तो टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं।

बता दें कि 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है जो 21 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस और उसके बाद नीचे से दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स हैं।

close whatsapp