विदेशी धरती पर जारी है Prithvi Shaw का आतंक, Durham के खिलाफ खेली 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विदेशी धरती पर जारी है Prithvi Shaw का आतंक, Durham के खिलाफ खेली 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी

डरहम के खिलाफ मुकाबले में पृथ्वी ने 76 गेंदों में 125 रनों की शानदार पारी खेली।

Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)
Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)

भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस वक्त इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़ आलोचकों को करारा जवाब दिया था। अब पिछले मैच में दोहरे शतक के बाद पृथ्वी शॉ ने डरहम (Durham) के खिलाफ मैच में एक और शतक जड़ टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। पृथ्वी की शतकीय पारी के बदौलत नॉर्थम्पटनशायर ने 199 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया।

Prithvi Shaw ने फिर दिखाया शानदार खेल

डरहम के कप्तान एलेक्स हेल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन टीम नॉर्थम्पटनशायर के शानदार गेंदबाजी के आगे 198 रनों पर ऑलआउट हो गई। तेज गेंदबाज ल्यूक प्रोक्टर ने 9 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। ल्यूक प्रोक्टर ने David Bedingham (15 रन), Michael Jones (6 रन) Ben McKinney (3 रन ) और Liam Trevaskis को (37 रन) पर पवेलियन भेजा।

वहीं जेम्स हेल्स (James Hales) और Rob Keogh के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थम्पटनशायर को अच्छी शुरूआत मिली। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और Emilio Gay के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। पृथ्वी शॉ ने 76 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। जिसके बल पर नॉर्थम्पटनशायर ने 25.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की।

यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज दौरा खत्म और इस खिलाड़ी की उलटी गिनती शुरू..! अब दोबारा कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका

दलीप ट्रॉफी 2023 में पृथ्वी का प्रदर्शन रहा खराब

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था। साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मौका मिला था लेकिन वह प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी पृथ्वी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

जिसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप भी कर दिया गया था। आईपीएल 2023 में पृथ्वी 13.25 के औसत से सिर्फ 106 रन ही बना पाए। दलीप ट्रॉफी 2023 में भी पृथ्वी का प्रदर्शन खराब था, पृथ्वी ने 2 मैचों की 4 इनिंग में 30.75 के औसत और 59.71 के स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए हैं।

close whatsapp