सोचने वाली बात है! लाखों की तो सिर्फ घड़ी ही पहनते हैं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है एक नई तस्वीर।
अद्यतन - Aug 19, 2023 5:41 pm

हाल के दिनों में टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी ज्यादा खबरों में रहते थे, कारण था काउंटी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन। जहां वो काउंटी वनडे कप में एक के बाद एक शानदार पारियां खेल रहे थे, इस बीच अब शॉ किसी और चीज को लेकर सुर्खियों में है और इसकी एक तस्वीर उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
अचानक होना पड़ा काउंटी क्रिकेट से बाहर
जी हां, पृथ्वी शॉ Northamptonshire की तरफ से काउंटी वनडे कप खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ा था। लेकिन अचानक ही शॉ इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिसका कारण था उनके घुटने में लगी चोट। पहले ये चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन फिर बाद में शॉ को ज्यादा परेशानी होने लगी और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
पृथ्वी शॉ लाखों की घड़ी एक झटके में खरीद लेते हैं
*पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है एक नई तस्वीर।
*तस्वीर में बल्लेबाज ने दिखाई है अपनी नई Rolex की घड़ी।
*साथ ही इंस्टा पर घड़ी के साथ एक पोस्ट भी किया है शेयर।
*लाखों में बताई जा रही है शॉ की नई घड़ी की प्राइज।
इंस्टा स्टोरी पर पृथ्वी शॉ ने लगाई थी ये तस्वीर
![]()
अपनी नई घड़ी के साथ बल्लेबाज की तस्वीर
आकाश चोपड़ा ने हाल ही में दिया था युवा बल्लेबाज पर बयान
दूसरी ओर पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, साथ ही उनका IPL भी इतना खास नहीं गया था। जिसे बाद शॉ ने खुद को काउंटी में साबित किया, लेकिन चोट के कारण बाहर होना उनके लिए काफी दुखद है। इसी कड़ी में पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी शॉ को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शॉ काउंटी में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन कभी-कभी किस्मत से लड़ना मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर अब शॉ जल्द ही भारत लौट जाएंगे और NCA में वापसी की तैयारियों में जुट जाएंगे।