दादा से Prithvi Shaw की है पक्की दोस्ती, पूर्व कप्तान के घर पर युवा बल्लेबाज ने की पार्टी - क्रिकट्रैकर हिंदी

दादा से Prithvi Shaw की है पक्की दोस्ती, पूर्व कप्तान के घर पर युवा बल्लेबाज ने की पार्टी

मुंबई और बंगाल के बीच कोलकाता में खेला गया था रणजी ट्रॉफी का मैच।

Prithvi Shaw And Sourav Ganguly (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw And Sourav Ganguly (Image Credit- Instagram)

रणजी ट्रॉफी के जरिए Prithvi Shaw की क्रिकेट में वापसी हो गई है, वहीं उनकी वापसी ने टीम और फैन्स को काफी राहत दी है। दूसरी ओर शॉ IPL में दिल्ली टीम से खेलते हैं, वहीं इस टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली है। ऐसे में इस युवा बल्लेबाज की दादा से मुलाकात हुई है और इससे जुड़ी एक तस्वीर भी सामने।

वापसी में कैसा प्रदर्शन रहा Prithvi Shaw का?

Prithvi Shaw मुंबई टीम से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, वहीं उन्होंने बंगाल के खिलाफ हुए मैच के जरिए मैदान पर वापसी की थी। जहां इस मैच में शॉ ने पहली पारी में 35 रन बनाए थे, वहीं मुंबई ने दूसरी पारी की बल्लेबाजी की ही नहीं। जिसके बाद मुंबई ने बंगाल टीम को एक पारी और 4 रनों से मात दी, वैसे अभी तक मुंबई टीम ने इस समय जारी रणजी ट्रॉफी में 5 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

Prithvi Shaw पहुंच गए दादा के घर पार्टी करने

*मुंबई और बंगाल के बीच कोलकाता में खेला गया था रणजी ट्रॉफी का मैच।
*बंगाल को हराने के बाद Prithvi पहुंचे सौरव गांगुली के घर।
*शॉ ने दादा के घर किया डिनर, साथ ही दादा ने इस खिलाड़ी को दिया एक बैट।
*जिसकी तस्वीर खुद शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर की है फैन्स के साथ शेयर।

एक नजर Prithvi Shaw की इंस्टा स्टोरी पर

Prithvi Shaw And Sourav Ganguly (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw And Sourav Ganguly (Image Credit- Instagram)

5 फरवरी खास तारीख थी बल्लेबाज के लिए

बल्लेबाज पर मेहरबान हुई दिल्ली टीम

शॉ IPL में लगातार फ्लॉप हो रहे थे, साथ ही साल 2023 में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। जिसके बाद खबर थी कि दिल्ली टीम शॉ का साथ छोड़ सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और DC ने इस खिलाड़ी को रिटेन कर लिया। दूसरी ओर शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है और अगस्त 2023 में काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान चोटिल हुए थे तब से वो क्रिकेट नहीं खेल रहे थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?